शौच को जाते समय दो युवकों पर टूटकर गिरे बिजली के हाईटेंशन तार, जलकर मौत
फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के विद्युत तार दो युवकों के ऊपर गिर गए। सुबह के समय दोनों युवक साथ ही शौच के लिए जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया। दोनों युवकों की तारों की चपेट में आने से जलकर मौके पर ही मौत हो गई।
यूपी के फिरोजाबाद में भीषण हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के विद्युत तार दो युवकों के ऊपर गिर गए। सुबह के समय दोनों युवक साथ ही शौच के लिए जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया। दोनों युवकों की तारों की चपेट में आने से जलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी परिवार को दी गई। सूचना मिलने के बाद परिवारों में चीख पुकार मच गई। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची एका पुलिस ने घटना के बाद से गुस्साए लोगों को शांत किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह थाना एका के रुहासी पट्टी में दो युवक भूपेंद्र, 28 वर्षीय पुत्र जगदीश और प्रदीप, 28 वर्षीय पुत्र अशोक गांव से खेतों की ओर शौच के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे गांव में गली से बाहर निकले तभी 11 हजार की लाइन के हाईटेंशन लाइन के तारों में स्पार्किंग हुई और तार टूटकर नीचे गिर गए। तारों के गिरते ही दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों युवकों को भागने तक का मौका नहीं मिल पाया और तारों में बुरी तरह फंस गए। दोनों युवकों की मौके पर ही विद्युत करंट से जलकर मौत हो गई।
दोनों की चीख सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गए। परिवारों को जानकारी दी गई। घटना की जानकारी जैसे ही गांव में हुई तो परिवारों में कोहराम मच गया। लोगों ने विद्युत तारों के टूटने को लेकर गुस्सा जाहिर किया। हंगामे और दो की मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर एका थाना पुलिस पहुंची। गुस्साए लोगों को थाना प्रभारी संजुल पांडेय ने समझाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवक गुरुवार को शौच के लिए गांव के बाहर जा रहे थे। गांव से निकलते ही गली के बाहर हाईटेंशन लाइन के तारों में स्पार्किंग हुई और विद्युत तारों ने दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों युवकों की विद्युत करंट से जलकर मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी। साथ ही परिवारों को शव पोस्टमार्टम के बाद सौंपे जाएंगे। पुलिस का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के तारों को भी ठीक करवाने का काम करवाया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
और पढ़ें



