Hindi NewsUP NewsUP Firozabad Man give Triple Talaq to Wife on road beaten her for dowry threatened to kill
दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो बीच बाजार पत्नी को रोककर तीन तलाक, मारपीट के बाद धमकी देकर भागा

दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो बीच बाजार पत्नी को रोककर तीन तलाक, मारपीट के बाद धमकी देकर भागा

संक्षेप:

फिरोजाबाद में एक पति ने बाजार में पत्नी को रोककर उसे तीन तलाक दे दिया। दोनों की शादी को अभी चार साल भी नहीं हुए हैं। लेकिन दहेज की मांग पूरी न होने के कारण पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया और मारपीट की। पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

Nov 30, 2025 10:01 pm ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

यूपी के फिरोजाबाद में थाना रामगढ़ क्षेत्र में करीब चार साल पहले निकाह के बाद संजोए सपनों के साथ राहेमीन ससुराल पहुंची तो यहां पर दहेज के दानव ने सभी ख्वाब तोड़ दिए। ससुराल में उसका मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न शुरू हुआ तो इससे बचने के लिए मायके आ गई, लेकिन फिर भी प्रयास जारी रहे, लेकिन बीते दिनों रिश्तेदारी में शिकोहाबाद जाने पर पति ने अपने साथियों के साथ बीच बाजार विवाहिता एवं उसकी मां को रोक कर तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया तथा पीड़िता से मारपीट की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसएसपी से शिकायत के बाद थाना रामगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना रामगढ़ के ताड़ो वाली बगिया निवासी राहेमीन का निकाह 21 फरवरी को नई बस्ती बोझिया शिकोहाबाद निवासी जीशान पुत्र अकील के साथ हुआ था। राहेमीन का कहना है कि निकाह के बाद से ही ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। प्रार्थिया का ससुरालीजन शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करने लगे। इसके चलते पीड़िता काफी वक्त से अपने मायके में रह रही है।

ये भी पढ़ें:यूपी में हॉरर किलिंग! भाई ने रस्सी से बहन का गला घोंट की हत्या, फिर शव कुचला

आरोप है कि 21 जनवरी को शाम छह बजे पीड़िता अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में शिकोहाबाद स्थित मैनपुरी चौराहा पर गई थी। 22 जनवरी को शाम छह बजे करीब वह शिकोहाबाद मैनपुरी चौराहा पर बाजार करने के लिए गई तो उसका पति जीशान, देवर जुल्फकार एवं दो अज्ञात व्यक्ति भी वहां पर आए तथा उसके साथ गाली-गलौज करने लगे।

पीड़िता के रोकने पर भी बीच बाजार में ही तीन बार तलाक तलाक... तलाक... बोल कर तीन तलाक दे दिया। इसके बाद पति एवं देवर ने सरेराह उसके साथ गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मारते हुए कहा कि अब वह तलाकशुदा है तथा ज्यादा बोली तो जान से मार देंगे। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |