पत्नी से मारपीट कर तीन तलाक बोलकर भागा पति, दे गया जान से मारने की धमकी

Oct 19, 2025 01:27 pm ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

यूपी के फिरोजाबाद में एक विवाहिता का ससुराल में उत्पीड़न किया जा रहा है। पति उसकी मारपीट करता है। हद तब हो गई जब मारपीट करके पति तीन तलाक बोलकर भाग गया। इतना ही नहीं पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दे गया। पति के उत्पीड़न में उसका साथ सास, ससुर, देवर, जेठ, नदद और ननदोई भी देते हैं।

पत्नी से मारपीट कर तीन तलाक बोलकर भागा पति, दे गया जान से मारने की धमकी

यूपी के फिरोजाबाद में एक विवाहिता का ससुराल में उत्पीड़न किया जा रहा है। पति उसकी मारपीट करता है। हद तब हो गई जब मारपीट करके पति तीन तलाक बोलकर भाग गया। इतना ही नहीं पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दे गया। पति के उत्पीड़न में उसका साथ सास, ससुर, देवर, जेठ, नदद और ननदोई भी देते हैं। विवाहिता ने पति समेत सभी के खिलाफ उत्पीड़न की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला थाना रसूलपुर का है।

यासमीन 22 साल पुत्री शहजाद निवासी गली नम्बर 6 नफीस मस्जिद के पास मोहल्ला हबीबगंज की शादी आसिफभ पुत्र शमशाद निवासी अब्बासिया कब्रिस्तान के सामने वाली गली मोहल्ला दुर्गेश नगर के साथ हुई थी। पांच नवम्बर 2024 को दोनों की शादी रस्मों के साथ कराई गई थी। दान दहेज भी दिया लेकिन ससुरालियों द्वारा विवाहिता का ससुराल में आने के बाद उत्पीड़न शुरू हो गया। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है।

आएदिन उसको अतिरिक्त दहेज के लिए सास, ससुर, जेठ, देवर, ननद और ननदोई द्वारा भी बुरा भला कहा जाता है। जब पति मारपीट करता है तो परिवार के सारे लोग उसका साथ देते हैं। उसका उत्पीड़न के दौरान कोई पति को रोकने की कोशिश नहीं करता है। पति ने अब विवाहिता के साथ मारपीट की और फिर मारपीट से मना करने पर तीन तलाक बोलकर भाग गया। विवाहिता को पति धमकी देकर गया कि अब उसको जान से मार देगा। मामले को लेकर विवाहिता ने पति आसिफ, ससुर शमशाद, सास रानी, जेठ राशिद, देवर उजैफ, ननद शिवा, ननदोई आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;