यूपी में अधिवक्ता की गला रेतकर हत्या, सनसनीखेज मर्डर के बाद ऐक्शन में पुलिस
यूपी के फिरोजाबाद में देर शाम एक अधिवक्ता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने मुगल मार्ग से करीब चार सौ मीटर दूर आंवले की बाग में पड़ा मिला।

यूपी के फतेहपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां शहर में बुधवार देर शाम एक अधिवक्ता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने मुगल मार्ग से करीब चार सौ मीटर दूर आंवले की बाग में पड़ा मिला। बेटी खोजते हुए पहुंची तो वारदात पता चली। पुलिस ने एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, मर्डर की खबर फैलते ही इलाके सनसनी फैल गई।
डीएम चौराहा निवासी 68 वर्षीय अधिवक्ता जयराम सिंह अपनी पत्नी शहनाज मान सिंह, इकलौती बेटी और कुछ नौकरों के साथ रहते थे। मुगल मार्ग पर करीब पांच बीघे खेत व आंवले की बाग है। बुधवार दोपहर एक बजे जयराम अपने परिचित अंकित मिश्रा के साथ घर से करीब दो किमी दूर बाग गए थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन तलाशने लगे। इसके बाद बेटी पिता को खोजते हुए बाग पहुंची तो वहां उनका रक्तरंजित शव पड़ा था। धारदार हथियार से उनका गला रेता गया था।
हत्या की सूचना पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम परिजनों की तहरीर पर अंकित मिश्रा व अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि गले में कट के निशान हैं। शुरुआती जांच में प्रापर्टी का विवाद सामने आया है। अधिवक्ता के परिचित को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।
और पढ़ें



