कोर्ट मैरिज करवाने गया परिवार शादी से पहले नाश्ता करते ही बेहोश, लड़की पक्ष अचानक गायब

Mar 01, 2026 11:07 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

यूपी में फिरोजबाद के थाना नारखी के गांव जौधरी निवासी एक परिवार फूडप्वाइजनिंग का मथुरा में शिकार हो गया। वह परिवार के युवक की मथुरा की युवती से कोर्ट मैरिज कराने गए थे। अचेत होने के बाद कोई कोर्ट मैरिज का कार्यक्रम नहीं हो पाया।

कोर्ट मैरिज करवाने गया परिवार शादी से पहले नाश्ता करते ही बेहोश, लड़की पक्ष अचानक गायब

यूपी में फिरोजबाद के थाना नारखी के गांव जौधरी निवासी एक परिवार फूडप्वाइजनिंग का मथुरा में शिकार हो गया। वह परिवार के युवक की मथुरा की युवती से कोर्ट मैरिज कराने गए थे। अचेत होने के बाद कोई कोर्ट मैरिज का कार्यक्रम नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष भी मौके पर मौजूद रहा। बाद में परिजन अचेत सदस्यों को उपचार के लिए फिरोजाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए हैं।

थाना नारखी के गांव जौंधरी निवासी 26 वर्षीय सचिन परिवार के साथ शनिवार की सुबह गोवर्धन के समीप के गांव की लड़की से कोर्ट मैरिज करने गया था। उसके साथ उसका पिता सुभाष चंद्र, बड़ा भाई 32 वर्षीय छोटू, बहन 20 वर्षीय मधु, 60 वर्षीय वीरपाल पुत्र यादराम और 55 वर्षीय सुखरानी पत्नी वीरपाल, कार चालक संतोष कुमार भी था। सुभाष का आरोप है कि लड़की पक्ष ने उन्हें मथुरा के एक धर्मशाला पर पहुंचते ही नाश्ता कराया। इसके बाद जौंधरी के सभी लोग बेहोश हो गए। मधु ने कोई नाश्ता नहीं किया था तो वह बेहोश होने से बच गई और उसने तत्काल जौंधरी में अपने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी और मोबाइल की लोकेशन शेयर की।

मधु अपने परिवार के सदस्यों के आने तक बेहोश सदस्यों के साथ धर्मशाला में रुकी रही। इसके बाद सभी परिजनों को बेहोशी की हालत में थोड़ा सुधार आने पर अन्य परिजन फिरोजाबाद लाए और सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि तथाकथित लड़की पक्ष का क्या इरादा था इसको लेकर सभी संशय में हैं। घटना के बाद लड़की पक्ष चला गया था। राकेश ने बताया कि उन्होंने गोवर्धन थाने में मामले की तहरीर भी दी है।

मधु ने धर्मशाला केे कमरे का गेट बंद कर लिया था

जौंधरी के सभी लोगों के बेहोश होते ही मधु ने धर्मशाला के कमरे को बंद कर लिया। बाद में घर पर फोन किया। इस तरह लड़की पक्ष वाले भी कोई वारदात नहीं कर पाए। मानना है कि उनको लड़की से शादी का झांसा देकर लूटपाट का इरादा हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टूंडला पर दो लोगों ने प्रधान से लड़का बताने को कहा था

सचिन के बड़े भाई राकेश ने बताया कि मंगलवार को ग्राम प्रधान को टूंडला पर दो युवक मिले थे। उन्होंने कहा था कि जाटव समुदाय में कोई युवक आपके नजर में हो तो बताना। एक बेटी है भांवर होने से पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी। प्रधान ने सचिन के परिजनों को इस कोर्ट मैरिज को बताया को वे राजी हो गए थे।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |