आंखों में मिर्च झोंककर सराफ से लाखों की लूट, कैश और गहनों से भरा बैग छीना

फिरोजाबाद, हिन्दुस्तान संवाददाता
Follow us on Google News
share

शिकोहाबाद में अपराधियों ने आंखों में मिर्च झोंककर सराफ से लाखों की लूट की। कैश और गहनों से भरा बैग छीनकर अपराधी भाग गए। बैग में 65 लाख का सामान बताया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि लूट से पहले रेकी की गई थी।

आंखों में मिर्च झोंककर सराफ से लाखों की लूट, कैश और गहनों से भरा बैग छीना

यूपी के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में कटरा बाजार के मोहल्ला खतरना में शुक्रवार की रात बदमाशों ने सराफ की आंखों में मिर्च झोंककर करीब 65 लाख की लूट की वारदात की। दुकान बंद कर जा रहे सराफ से बाइक सवार लुटेरे तमंचे के बल पर 1.65 लाख कैश और 450 ग्राम सोने के आभूषण भरा थैला छीनकर भाग गए। वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी ग्रामीण, सीओ, एसएचओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसओजी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

हरिओम वर्मा पुत्र अशर्फीलाल निवासी खतरना की मां काली ज्वैलर्स के नाम से कटरा बाजार हाजी मार्केट के पास आभूषण की दुकान है। वह रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान वह डॉ. कपूर के आवास के पास पहुंचे कि सुनसान गली में पहले से घात लगाए बाइक सवार लुटेरों में से एक ने उनकी आंखों में मिर्च झोंक दी। इस पर सराफ बाइक रोककर आंख मलने लगे।

इसी दौरान तीनों लुटेरों ने उनकी बाइक में लात मारकर नीचे गिरा दिया। सराफ ने बदमाशों से भिड़ते हुए शोर मचाया लेकिन मदद को कोई नहीं पहुंचा। एक लुटेरे ने तमंचे से फायर किया लेकिन वह मिस हो गया। लुटेरों ने बाइक के हैंडल में बंधा थैला लूटा और गलियों में होकर भाग गए। लूट के बाद मौके पर व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई।

लूट की सूचना पर हड़कंप

लूट की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सीओ अम्बरीश कुमार, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने व्यापारी से घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच में जुट गई है। व्यापारी की मांगे तो तो लगभग 65 लाख से अधिक की लूट हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधिकारी घटना की जांच में लगे हुए थे।

लूट के बाद जिलेभर में बेरीकेडिंग लगाई

ज्वेलर्स के साथ लूट की घटना की जानकारी होते ही एसओजी की टीम मौके पर पहुंच गई। एसओजी की टीम ने आसपास के लगे सीसीटीवी के साथ ही शिकोहाबाद से बाहर जाने वाले मार्गों पर बेरीकेडिंग लगाई। तब तक बदमाश लूट की घटना को अंजाम देकर भाग चुके थे।

रैकी के बाद घटना को दिया अंजाम

ज्वेलर्स से लूट की घटना में संभावना जताई है कि बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देने से पहले उसकी रैकी की होगी। रेकी पुख्ता होने के बाद शुकवार की रात सुनसान गली में घटना को अंजाम दिया। पुलिस उन्हीं संदिग्ध लोगों की तलाश में जुटी है जो रैकी आदि में शामिल हो सकते हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। लुटेरों को दबोचने के लिए कई टीमें बनाई है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।