Hindi NewsUP NewsUP Etawah woman Arrested next day after her second Marriage in first husband Abetment of Suicide
दूसरी शादी के बाद शॉपिंग करने निकली महिला गिरफ्तार, पहले पति की आत्महत्या का बनी कारण

दूसरी शादी के बाद शॉपिंग करने निकली महिला गिरफ्तार, पहले पति की आत्महत्या का बनी कारण

संक्षेप:

यूपी में इटावा के सैफई में पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को उसकी दूसरी शादी के दूसरे ही दिन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश कर महिला को जेल भेज दिया है।

Dec 20, 2025 07:52 am ISTSrishti Kunj संवाददाता, सैफई
share Share
Follow Us on

यूपी में इटावा के सैफई में पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को उसकी दूसरी शादी के दूसरे ही दिन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश कर महिला को जेल भेज दिया है। चार महीने पहले पारिवारिक कलह और उत्पीड़न से परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वैदपुरा के नगला बरी गांव निवासी श्रीदेवी ने सैफई थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि उनके 33 वर्षीय बेटे उमेश कुमार की शादी सिंकी से हुई थी। शादी के बाद से ही उमेश को पत्नी सिंकी और उसके मायके पक्ष के लोगों द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। तंग आकर इसी साल चार अगस्त को उमेश कुमार ने आत्महत्या कर ली। जांच के दौरान मृतक के मोबाइल फोन से कुछ कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे।

ये भी पढ़ें:छात्रा से रेप करने वाले ऑटो चालक को 10 साल की सजा; 46 दिनों में आया फैसला

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी सिंकी पुलिस गिरफ्त से दूर थी। इसी बीच दो दिन पहले आरोपी महिला सिंकी ने चोरी-छिपे बढ़पुरा क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक से दूसरी शादी कर ली। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी महिला शादी के बाद खरीदारी के लिए बाहर निकली है। इस पर पुलिस टीम ने शुक्रवार को पड़रपुरा गांव में एक दुकान के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद महिला को थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |