नशीला दूध पिलाकर पत्नी ने घोंट दिया पति का गला, फिर प्रेमी संग मिलकर किया ये काम

संवाददाता, इटावा
Follow us on Google News
share

इटावा में पत्नी ने पति को नशीला दूध पिलाकर बेहोश किया फिर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को फंदे से लटका दिया जिससे आत्महत्या लगे। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार  लिया है।

पत्नी ने की पति की हत्या

यूपी के इटावा में प्रॉपर्टी डीलर आनंद उर्फ महबूब की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पत्नी ने उन्हें दूध में बेहोशी की दवा मिलाकर पिलाई और प्रेमी के साथ मिलकर अंगौछे से गला कसकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए दोनों ने अंगौछे को पंखे के कुंडे से फंसा दिया ताकि फांसी लगाने का शक हो। मंगलवार को पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव में प्रॉपर्टी डीलर 35 वर्षीय आनंद उर्फ महबूब की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पिता सुघर सिंह ने अपनी बहू आशिकी और उसके प्रेमी शिवम राजपूत पर बेटे आनंद की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित आशिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात कबूल कर ली। आशिकी ने बताया कि उसने अपने प्रेमी शिवम के साथ मिलकर पति की हत्या की है। उसका पति प्रेम-संबंधों का विरोध करता था और कुछ दिन पहले उन्हीं के कहने पर शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

जेल से छूटने के बाद फिर से वे दोनों मिलने लगे तो आनंद विरोध करता था। रविवार को उसने पति आनंद को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। योजना के मुताबिक, देर शाम आनंद को दूध में नीद की गोलियां मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद शिवम को बुलाया और दोनों ने अंगौछे से उसका गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद वह छत पर चली गई और शिवम आनंद को अंगौछा समेत पंखे के कुंडे में फंसाकर भाग निकला। मंगलवार को पुलिस ने आशिकी और शिवम को लायन सफारी रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं हत्याकांड से हड़कंप मचा हुआ है।

खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार का इनाम

एसएसपी ने बताया कि घटना का इतनी जल्दी खुलासा करने वाली टीम ने सराहनीय काम किया है। टीम को विभाग की ओर से 10 हजार रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। टीम में सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा व उनकी टीम शामिल रही। इसमें एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी अवनीश कुमार का भी सराहनीय सहयोग रहा। टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अंगौछा, मृतक की सोने की अंगूठी, दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

बात करने को चोरी से करती थी दूसरे फोन का इस्तेमाल

आनंद को जब अपनी पत्नी पर किसी और से बातचीत का शक हुआ तो उसने निगाह रखनी शुरू कर दी। एसएसपी ने बताया कि उससे बचने के लिए महिला आशिकी चोरी से एक कीपैड फोन भी रखती थी, इसी फोन से वह शिवम से बातचीत करती थी। घटना के दिन भी उसको बुलाने के लिए इसी फोन का इस्तेमाल किया था।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsनशीला दूध पिलाकर पत्नी ने घोंट दिया पति का गला, फिर प्रेमी संग मिलकर किया ये काम