यूपी में देशी शराब पीने से तीन दोस्तों की अचानक तबियत खराब; दो की मौत, तीसरा गंभीर
यूपी के एटा में दोस्तों के साथ बैठकर देशी शराब पीने से दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर बीमार है। शराब कहां से खरीदी अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग थाना पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

यूपी के एटा में दोस्तों के साथ बैठकर देशी शराब पीने से दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर बीमार है। शराब कहां से खरीदी अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग थाना पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि थाना अवागढ़ के गांव मीसाकलां निवासी राकेश (50) पुत्र मानसिंह, नरसिंगपाल (57) पुत्र रोशनलाल, रंजीत पुत्र सुभाष मिलकर तीनों दोस्त गुरूवार की सुबह गांव के बाहर देशी शराब पी रहे थे। शराब पीते हुए ही अचानक तीनों की तबियत बिगड़ गई। इस मामले की जानकारी परिवार के लोगों की दी गई।
तीनों की हालत खराब होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तीनों को आनन-फानन में गांव वालों की मदद से अवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने तीनों की हालात गंभीर देख तीनों को आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में राकेश और मानसिंह को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि रंजीत गंभीर रुप से बीमार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बताया जा रहा है कि अभी तक यह पता नहीं चल सका कि यह शराब कहां से खरीदी गई थी। पुलिस के अनुसार देशी शराब पी गई है। जो मौके से शराब बरामद हुई वह टैट्रा पाउच था। इस मामले की जांच की जा रही है। एक साथ दो लोगों की मौत के बाद आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस की टीमें भी इस घटना की जानकारी कर रही है। शराब जहरीली थी या किसी तरह की साजिश है इस मामले में भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि शराब कहां से खरीदी गई इसका पता लगाकर अन्य टैट्रा पैक के भी सैंपल लिए जाएंगे। शराब में मिलावट थी या खरीदने के बाद किसी तरह की मिलावट की गई है इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि एक की हालत अभी नाजुक है। हालत में सुधार होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। संभावना है कि उसके बयान और दोनों मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले में कुछ खुलासा हो सके। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

