Hindi NewsUP NewsUP Etah one village two Suicide boy hanged himself Minor Girl Saw Dead body Commit Suicide
एक ही गांव में दो आत्महत्या! पहले युवक ने लगाई फांसी, शव देखकर घर पहुंची किशोरी भी फंदे से झूली

एक ही गांव में दो आत्महत्या! पहले युवक ने लगाई फांसी, शव देखकर घर पहुंची किशोरी भी फंदे से झूली

संक्षेप:

यूपी के एटा में एक ही गांव में युवक और किशोरी ने फांसी लगा ली। दोनों को परिजनों की ओर से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों की आत्महत्या में करीब दो घंटे का अंतर रहा है। एक ही गांव में दो के आत्महत्या की खबर मिलने पर पुलिस में खलबली मच गई।

Jan 07, 2026 07:54 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, एटा
share Share
Follow Us on

यूपी के एटा में एक ही गांव में युवक और किशोरी ने फांसी लगा ली। दोनों को परिजनों की ओर से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों की आत्महत्या में करीब दो घंटे का अंतर रहा है। एक ही गांव में दो के आत्महत्या की खबर मिलने पर पुलिस में खलबली मच गई। तमाम तरह की अफवाहों के बीच परिजनों ने किसी भी प्रकार कोई कारण बताने से इंकार कर दिया। दोनों ही आपस में पारवारिक चचेरे-तहेरे भाई-बहन भी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थाना मिरहची के गांव परसादपुर निवासी मुनेन्द्र (18) पुत्र राजपाल इंटर के छात्र थे और सर्वोदय आश्रम में पढ़ते थे तो वहीं दूसरी तरफ हिमानी (17) पुत्री मनोज कुमार कक्षा 11 की छात्रा थी। गांव यादवगढ़ी स्थित स्कूल में पढ़ने जाती थी। मंगलवार सुबह मुनेन्द्र कोचिंग पढ़ने के बाद सुबह दस बजे घर पहुंचा और कमरे में चला गया। पिता राजपाल के अनुसार काफी देर तक मुनेन्द्र कमरे से बाहर नहीं आया तो करीब 11 बजे घरवालों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से आवाज नहीं आई। जंगला से देखा गया तो मुनेन्द्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

ये भी पढ़ें:गोरखपुर में अलाव ताप रहे लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, किशोर समेत 3 की मौत

घरवालों ने दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा और सांस होने की आशंका पर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन शव को गांव ले गए। बताया जा रहा है कि मुनेन्द्र की मौत की जानकारी होने के बाद हिमानी के घरवाले देखने पहुंचे थे। शव देखने के बाद हिमानी ने दादी से चाबी मांगी और घर पर चली गई। दोपहर करीब एक बजे बरामदा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद घरवाले घर पर पहुंचे तो हिमानी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवारीजन फंदे से नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने हिमानी को भी मृत घोषित कर दिया। करीब दो घंटे बाद मिरहची पुलिस को किसी तरह से जानकारी हुई।

सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा, एसओ मिरहची नीतू वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घरवालों ने पहले कार्रवाई से मना कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद मान गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। सीओ सदर का कहना है कि दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण पूरी तरह से साफ नहीं है। घरवालों, ग्रामीणों से जानकारी की गई। आत्महत्या क्यों की कोई बात स्पष्ट नहीं हो सकी है।

एएसपी एटा, श्वेताभ पांडेय ने कहा कि पहले युवक और बाद में किशोरी ने आत्महत्या की है। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच सीओ सदर कर रहे है। आत्महत्या का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हर पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |