Hindi NewsUP NewsUP Etah Kasganj Businessman Kidnapped Looted with 25 Lakh rupees thrown on road
बेहोश कर गाड़ी में उठा ले गए दबंग, व्यापारी से 25 लाख लूटकर सड़क किनारे फेंका

बेहोश कर गाड़ी में उठा ले गए दबंग, व्यापारी से 25 लाख लूटकर सड़क किनारे फेंका

संक्षेप:

यूपी के कासगंज में मिरहची जाते समय गल्ला व्यापारी पर से बोलेरो सवार बदमाशों ने नशीला पाउडर डालकर 25 लाख रुपये लूट कर ली। यही नहीं व्यापारी को जयपुर, राजस्थान के पास सड़क किनारे फेंक दिया।

Oct 18, 2025 11:32 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, कासगंज
share Share
Follow Us on

यूपी के कासगंज में मिरहची जाते समय गल्ला व्यापारी पर से बोलेरो सवार बदमाशों ने नशीला पाउडर डालकर 25 लाख रुपये लूट कर ली। यही नहीं व्यापारी को जयपुर, राजस्थान के पास सड़क किनारे फेंक दिया। पीड़ित शुक्रवार की दोपहर कोतवाली पहुंचा और लूट की तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रतनपुर नया वास हाल निवासी मिरहची जनपद एटा नरेंद्र सिंह पुत्र अहिवरन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि 15 अक्टूबर की शाम को वह मंडी के पास से गल्ल व्यापारी से 25 लाख रुपए लेकर अपनी बाइक से शाम को मिरहची जा रहा था, तभी काली नदी के पास बोलेरो गाड़ी सवारों ने ओवरटेक करके उसकी आंखों में सफेद पाउडर डाल दिया था। इससे वह बाइक समेत गिर गया। इसके बाद बोलेरो सवारों ने 25 लाख रुपये लेकर उसे भी गाड़ी में डाल लिया।

ये भी पढ़ें:मासिक चक्र बंद होने के बाद 50% महिलाएं इस बीमारी की शिकार, ज्यादातर अनजान

होश में आने के बाद गाड़ी सवार पांच बदमाशों ने उसे राजस्थान में जयपुर में सड़क किनारे फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने उसे बस में बैठाकर भेजा। व्यापारी ने बताया कि, बोलेरो सवारों में से एक को वह पहचानता है। उसे व्यापारी ने मंडी तिराहे स्थित एक दुकान पर कई बार बैठे हुए देखा था। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया कि मिरहची के व्यापारी ने किडनैप करने व 25 लाख लूट होने की तहरीर दी है। व्यापारी से बातचीत की गई। घटनास्थल को गहनता से निरीक्षण किया गया है। अभी तक की प्रारंभिक जांच में घटना आपसी लेन-देन की लग रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |