
एटा के अस्पताल में फिर नवजात बच्चे की मौत, परिवार का जमकर हंगामा
यूपी के एटा में शनिवार की रात्रि में एक बार फिर नवजात बच्चे की मौत हो गयी। मौत होने के बाद परिजनों ने हंगामा काटा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जलेसर कोतवाली पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम को भेजकर स्थिति को नियंत्रण में किया गया है।
यूपी के एटा में शनिवार की रात्रि में एक बार फिर नवजात बच्चे की मौत हो गयी। मौत होने के बाद परिजनों ने हंगामा काटा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जलेसर कोतवाली पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम को भेजकर स्थिति को नियंत्रण में किया गया है।

जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गाव सराय महामई निवासी पूजा पत्नी पवन कुमार ने एक सप्ताह पूर्व बेटे को जन्म दिया। शुक्रवार को बच्चे के बीमार होने पर पूजा और पवन उसे जलेसर के एएस मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
शनिवार रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गयी। बच्चे की उपचार के दौरान मौत होने पर परिजनों ने हंगामा काटा। मृतक बच्चे के पिता पवन का आरोप है कि वह बच्चे को इलाज के लिए लाएं। चिकित्सकों की इलाज में लापरवाही से बच्चे की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि शनिवार को बच्चे की स्थिति खराब होने पर उन्होंने चिकित्सक से बच्चे को रेफर करने को कहा गया। उसे रेफर नहीं किया गया। समुचित उपचार न होने से बच्चे की मौत हुई है। मृत बच्चे के पिता ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। घटना को लेकर एक तहरीर पुलिस को दी है।
जलेसर (एटा) के एएस हॉस्पीटल के संचालक, डा. विजय यादव का कहना है कि क्रिटिकल स्थिति में पैदा होने वाले 30 प्रतिशत बच्चे बचते नहीं है। मृत बच्चा भी कम समय का क्रिटिकल स्थिति में सहपऊ में जन्मा था। इनको बच्चे की स्थिति को बताते हुए अन्यत्र ले जाने के लिए कहा। इस पर परिजन अन्यत्र न ले जाकर उनके यहां भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हुई है।
एटा के सीएमओ, डा. राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि जलेसर के एएस हॉस्पीटल में हुए नवजात शिशु की मौत के मामले की सीएचसी जलेसर एमओआईसी डा. पवन शर्मा से जांच करायी है। इन्होंने बताया कि कम समय के बच्चे को जन्म से ही इन्फेक्शन था। इसकी वजह से बच्चे की उपचार के दौरान जलेसर के हॉस्पीटल में मौत हुई है। नवजात शिशु के मौत के मामले की जांच करायी जाएगी। जांच में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
जलेसर (एटा) के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, अमित कुमार ने कहा कि घटना संज्ञान में है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दिये जाने की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।



