घंटों की तलाश के बाद नाले में मिला लापता लड़की का अर्धनग्न शव, रेप की आशंका
यूपी के एटा में एक दिन पहले शाम को घर से घेर में गोबर डालने गई युवती का अर्धनग्न अवस्था में शव नाले के पास पड़ा मिला। पिता ने दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यूपी के एटा में एक दिन पहले शाम को घर से घेर में गोबर डालने गई युवती का अर्धनग्न अवस्था में शव नाले के पास पड़ा मिला। पिता ने दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव मिलने की जानकारी पाते ही सकीट पुलिस के अलावा एएसपी, सीओ सकीट मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पांच टीमें मामले में खुलासे को लगा दी गई हैं।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार थाना सकीट क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित ने 20 साल पहले रिश्ते के भाई से तीन माह की बेटी गोद ली थी। वह बच्ची इस समय बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। उसकी मां करीब 15 दिनों से मायके में है। घर पर पिता, बेटी और युवती की मौसेरी बहन थी। मंगलवार शाम करीब चार बजे युवती ने चाय बनाने के लिए पानी रखा। इसके बाद मौसेरी बहन से कहा कि वह घेर में गोबर डालने जा रही है। इसके बाद गई तो कई घंटे बाद भी नहीं लौटी।
पिता को चिंता हुई और घरवालों के साथ मिलकर तलाश शुरू कर दी। शाम करीब साढ़े सात बजे एक खेत में युवती की चप्पल पड़ी मिली। थोड़ा आगे जाकर देखा तो नाले के पास युवती का अर्धनग्न शव पड़ा था। आधा शव पानी में था और आधा बाहर। गर्दन पर निशान थे। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है और शव छिपाने के उद्देश्य से नाले में फेंका गया है। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि नाले के पास युवती का शव मिला है। खुलासे के लिए पांच टीमें गठित कर दी हैं। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
और पढ़ें

