ड्रोन के साथ चार गांवों मे पशु चोर और फायरिंग की भी अफवाह, रातभर खोजती रही पुलिस

ड्रोन के साथ चार गांवों मे पशु चोर और फायरिंग की भी अफवाह, रातभर खोजती रही पुलिस

संक्षेप:

यूपी के एटा में पशु चोर और ड्रोन को लेकर अफवाह थमने का नाम नहीं ले रही है। रात होते ही शहर से देहात तक ड्रोन, चोरों के आने का हल्ला शुरू हो जाता है। शुक्रवार को कोतवाली देहात के चार गांव में फायरिंग की सूचना पर पुलिस को भागना पड़ा।

Aug 24, 2025 06:29 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाचा, एटा
share

यूपी के एटा में पशु चोर और ड्रोन को लेकर अफवाह थमने का नाम नहीं ले रही है। रात होते ही शहर से देहात तक ड्रोन, चोरों के आने का हल्ला शुरू हो जाता है। शुक्रवार को कोतवाली देहात के चार गांव में फायरिंग की सूचना पर पुलिस को भागना पड़ा। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने पर कुछ भी नहीं मिला। शुक्रवार रात को कोतवाली देहात के गांव लालगढ़ी, नगला मदिया, अंबारी सहित चार गांव में एक के बाद पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिली कि गांव में चोर आ गए और फायरिंग हो रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फायरिंग की सूचना के बाद पूरी रातभर पुलिस गांव में भागती रही। किसी भी गांव में कुछ भी नहीं मिला। कुछ समय के अंतराल में रात में पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच पड़ताल करती। गांव में कुछ भी नहीं मिला। कोतवाली देहात पुलिस का दावा है कि फायरिंग की सूचना पर गांव पहुंचे थे गांव में कुछ नहीं मिला। अफवाह फैलाई गई। कोतवाली देहात का पुलिस का कहना है कि सूचना पर गांव पहुंचे थे। अफवाह ही निकली है। पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की बात कही है।

read moreये भी पढ़ें:
कांग्रेस नेता से होटल किराए पर लेकर चलाया सेक्स रैकेट,ग्राहक बनी पुलिस और फिर…

केबल चोरी कर ले जा रहे बाल अपचारी को पकड़ा

एटा में थाना जसराना के गांव खड़ीत निवासी सुबोध ने थाना रिजोर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव एकांतनगर में खेत है जिसमें सबमर्सिबल लगी हुई है। शुक्रवार रात को बाल अपचारी समर की केविल काटकर ले जा रहा था जिसे पीड़ित ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया है। बाल अपचारी थाना निधौलीकलां के गांव पलिया का रहने वाला है। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |