एटा डबल मर्डर: पति ने पहले दी हत्या की सुपारी, फिर पिता संग मिलकर पत्नी और सास को खुद मार डाला
एटा डबल मर्डर में खुलासा हुआ है कि पति ने पहले हत्या की सुपारी दी थी। इसके बाद उसने पिता संग मिलकर पत्नी और सास को बच्चों की आंखों के सामने खुद ही मार डाला। दोनों ने इसके बाद फर्शन धोया और फरार हो गए।

यूपी के एटा में हुए डबल मर्डर में खुलासा हुआ है कि पति द्वारा कई दिनों से महिला को मारने की योजना बनाई जा रही थी। चर्चा है कि पिता-पुत्र ने महिला को मारने के लिए एक युवक को सुपारी भी दी थी। वह कुछ दिनों से अवागढ़ में रह रहा था। पुलिस की जांच में इसका भी खुलासा हुआ है। फिलहाल आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या का सही राज खुल सकेगा।
बताया जा रहा है कि दादा ने बेटे के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। आए दिन होते झगड़े और पत्नी के गांव में न रहने चलते दोनों ही परेशान रहते थे। हत्या के लिए युवक को सुपारी भी दी थी। घटना के दिन सोमवार रात आरोपी पति ने ही पीछे का दरवाजा खोला था और दोनों को अंदर घर में बुलाया था। तीनों के अंदर आते ही महिला जाग गई थी और ससुर, अंजान युवक को देखकर महिला ने झगड़ा शुरु कर दिया था। झगड़े होता देख पास में पड़े हथौड़ा को पति ने उठा लिया था पत्नी के सिर में मारता रहा। साथ ही सास के सिर में हथौड़ा मार दिया। बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद आरोपियों ने मिलकर समर चलाकर फर्श को धोया और मौके से भाग गए।
एएसपी, श्वेताभ पांडेय ने कहा कि मोहल्ल यादवनगर में मां-बेटी की हत्या हुई है। हत्या करने के बाद आरोपी भाग गए। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में बेटी ने आरोपी पिता, दादा, अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएगे।
हत्या के बाद आरोपियों ने फर्श को धोया और मौके से भाग निकले
आंखों के सामने मां और नानी की हत्या हो गई। बच्चे चाहकर भी कुछ नहीं कर पाए। एक बार के लिए बच्चों ने हिम्मत दिखाई। दादा ने बच्चों को ही मारने की धमकी दे डाली, जिससे बच्चे डर गए। किसी तरह से एक बच्चा घर से बाहर आ गया और शोर मचाया, जिसके बाद अन्य लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। बेटा कल्पना ने बताया कि दो भाई, दो बहन है। घटना के दौरान चीख की आवाज सुनकर सभी लोग जाग गए थे।
कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की। दादा आ गए और दरवाजा पर आकर खड़े हो गए। दादा ने ही बच्चों को भी मारने की बात कह दी, जिससे वह दहशत में आ गए। आंखों के सामने ही मां, नानी की मौत हो गई। घटना के दृश्य को यादकर बच्चें सहम जाते है। बताया कि पापा के गुस्से को देखकर सभी लोग सहम गए थे। कल्पना बताती है कि आए दिन मम्मी-पापा में झगड़ा होता रहता था। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ जाएगा इसका अंदाजा किसी को नहीं था।

