काम की बात: स्मार्ट मीटर कनेक्शन कट जाए तो जुड़वाने के लिए करना होगा ये काम, दो घंटे में हो जाएगा चालू

Srishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share

मध्यांचल विद्युत निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने कहा कि यदि बिजली बिल बकाया होने के कारण स्मार्ट मीटर का कनेक्शन कट जाता है, तो बिल जमा करने के मात्र दो घंटे के भीतर आपूर्ति स्वतः बहाल कर दी जाएगी।

स्मार्ट मीटर कनेक्शन कट जाए तो जुड़वाने के लिए करना होगा ये काम, दो घंटे में हो जाएगा चालू

मध्यांचल विद्युत निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने कहा कि यदि बिजली बिल बकाया होने के कारण स्मार्ट मीटर का कनेक्शन कट जाता है, तो बिल जमा करने के मात्र दो घंटे के भीतर आपूर्ति स्वतः बहाल कर दी जाएगी। इसके अलावा बिल निगेटिव में जाने की स्थिति में उपभोक्ताओं को तीन दिन का ग्रेस पीरियड भी मिलेगा, ताकि वे इस अवधि में रिचार्ज करा सकें।

एमडी ने मंगलवार को कहा कि विभाग का लक्ष्य मानवीय हस्तक्षेप को कम कर व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है। अब उपभोक्ताओं को बिजली जुड़वाने के लिए लाइनमैन को ढूंढने की जरूरत नहीं है। ‘यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप’ के माध्यम से उपभोक्ता अपने मीटर की लाइव रीडिंग, बैलेंस और खपत की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Voice of UP

निगम में 69 हजार चेक मीटर लगाएं गए

स्मार्ट मीटर की रीडिंग में गड़बड़ी की शिकायतों पर एमडी ने कहा कि विभाग ने 69 हजार ‘चेक मीटर’ लगाए थे, जिनमें से किसी में भी अंतर नहीं पाया गया। उन्होंने ईईएसएल के पुराने स्मार्ट मीटरों में तकनीकी समस्याओं को माना। कहा, मध्यांचल में अब तक 3.46 लाख स्मार्ट मीटर लगे हैं। इसमें 52 हजार बदले जा चुके हैं।

बिजली विच्छेदन से बचने को बैलेंस पॉजिटिव रखें

एमडी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ‘यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप’ व व्हाट्सऐप ‘चैट बॉट’ का अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने सलाह दी कि बिजली विच्छेदन की असुविधा से बचने के लिए अपना बैलेंस हमेशा पॉजिटिव रखें। किसी भी शिकायत के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

अजय राय ने लिखी मुख्यमंत्री को चिट्ठी

स्मार्ट मीटर और बिजली की तमाम दुश्वारियों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने उचित कदम उठाकर दुश्वारियां दूर करने की मांग की है। स्मार्ट मीटर के अतिरिक्त उन्होंने निजीकरण और संविदा कर्मचारियों की छंटनी का मुद्दा उठाया है। अजय राय ने बिना उपभोक्ताओं की अनुमति के स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड मोड में बदलने को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ बताया है।

एक नंबर पर केवल तीन कनेक्शन

अब एक मोबाइल नंबर से अधिकतम तीन बिजली कनेक्शन ही जोड़े जा सकेंगे। अधिक कनेक्शन होने पर उपभोक्ताओं तक महत्वपूर्ण सूचनाएं नहीं पहुंच पाती थीं, जिससे रिचार्ज खत्म होने पर बिजली कटने की समस्या आती थी। वहीं, गर्मियों में बेहतर बिजली सप्लाई के लिए दो महीने के भीतर छह उपकेंद्र बनकर तैयार हो जाएंगे।

एक्सईएन (बिलिंग) के खिलाफ होगी कार्रवाई

बिजली उपभोक्ता का बिल ठीक न करने पर मध्यांचल विद्युत निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने बताया कि एक्सईएन (बिलिंग) के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एमडी के निर्देश पर अमौसी जोन के मुख्य अभियंता राम कुमार ने पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट देर शाम एमडी कार्यालय में भेज दी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।