Hindi NewsUP NewsUP Electricity Consumer to get New Smart Meters in less price with 900 rupees Subsidy
स्मार्ट मीटर के दाम हुए कम, बिजली उपभोक्ताओं को ऐसे मिलेगा 900 रुपये का फायदा

स्मार्ट मीटर के दाम हुए कम, बिजली उपभोक्ताओं को ऐसे मिलेगा 900 रुपये का फायदा

संक्षेप:

यूपी में अब बिजली का नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लिए 2800 के बजाय 1900 रुपये देने पड़ सकते हैं। यही नहीं, थ्री फेज मीटर के लिए तय 4100 रुपये के दाम में भी इतनी ही कमी हो सकती है। दरअसल, यह रकम केंद्र से मिल रही सब्सिडी के एवज में कम की जाएगी।

Jan 07, 2026 06:10 am ISTSrishti Kunj विशेष संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

यूपी में अब बिजली का नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लिए 2800 के बजाय 1900 रुपये देने पड़ सकते हैं। यही नहीं, थ्री फेज मीटर के लिए तय 4100 रुपये के दाम में भी इतनी ही कमी हो सकती है। दरअसल, यह रकम केंद्र से मिल रही सब्सिडी के एवज में कम की जाएगी। विद्युत अधिनियम-2003 की व्यवस्था के मुताबिक सब्सिडी की रकम का पूरा लाभ उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए। 31 दिसंबर 2025 को नियामक आयोग ने सिंगल फेज स्मार्ट मीटर के दाम 2800 और थ्री फेज के लिए 4100 रुपये तय किए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने कहा है कि नए कनेक्शन में आरडीएसएस योजना के मीटर लगाए जा रहे हैं, लिहाजा यह सब्सिडी नए कनेक्शन धारकों को मिलनी चाहिए। केंद्र सरकार ने पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने के लिए रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) शुरू की थी। मीटर बदलने के लिए उपभोक्ताओं से पैसा नहीं लेना था और केंद्र सरकार इस पर 900 रुपये की सब्सिडी दे रही है। यही मीटर अब नए कनेक्शन में भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं। ऐसे में नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए तय दाम में सब्सिडी की रकम भी घटाई जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट का फैसला, 3000 करोड़ के निवेशों के केस-टू-केस प्रोत्साहन को मंजूरी

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आरडीएसएस पहले 31 मार्च 2026 तक के लिए थी। इसे 31 मार्च 2028 तक बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से अनुदान की स्थिति यथावत रखने पर सहमति भी ले ली है। ऐसे में बिजली कंपनियों को सब्सिडी की रकम का लाभ उपभोक्ताओं को देनी होगी। अवधेश ने कहा कि स्लैब व्यवस्था से 40 मीटर से कम दूरी पर कनेक्शन लेने वालों को नुकसान हो रहा है। उन्हें भी इससे राहत होगी। केंद्रीय सलहाकार समिति के सदस्य अवधेश ने कहा कि इस आशय का प्रस्ताव उपभोक्ता परिषद की तरफ से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |