Hindi NewsUP NewsUP Electricity Bill Relief Scheme 3 lakh 62 thousand consumers registered revenue of Rs 282 crore received
यूपी में बिजली बिल राहत योजना हिट, 3.62 लाख उपभोक्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 282 करोड़ का मिला राजस्व

यूपी में बिजली बिल राहत योजना हिट, 3.62 लाख उपभोक्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 282 करोड़ का मिला राजस्व

संक्षेप:

यूपी बिजली बिल राहत योजना उपभोक्ताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। अब तक 3 लाख 62 से अधिक उपभोक्ता योजना से जुड़ चुके हैं। जिससे कुल 282.91 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं, बिजली चोरी के मामलों में भी 4911 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

Dec 10, 2025 10:49 pm ISTPawan Kumar Sharma वार्ता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

यूपी में बिजली बिल राहत योजना उपभोक्ताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। अब तक नेवर पेड एवं लॉन्ग अनपेड श्रेणी के 362854 उपभोक्ता योजना से जुड़ चुके हैं। जिससे कुल 282.91 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं बिजली चोरी के मामलों में भी 4911 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बुधवार को विद्युत वितरण निगमों की समीक्षा बैठक में यूपी पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने खराब प्रदर्शन के कारण कानपुर, बांदा, सीतापुर, गोरखपुर एवं झांसी के पांच मुख्य अभियंताओं को चेतावनी दी गई, जबकि मिर्जापुर के मुख्य अभियंता का स्थानांतरण किया गया। साथ ही कासगंज के सहायक अभियंता सुशील कुमार को एडवर्स एंट्री और मिर्जापुर के सहायक अभियंता आसुतोष कुमार को निलंबित करने के निर्देश दिए गए।

डॉ आशीष गोयल ने कहा कि नेवर पेड एवं चोरी के प्रकरणों में रजिस्ट्रेशन की प्रगति बेहद धीमी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया, “एक-एक बकायेदार से संपर्क कर योजना का लाभ बताएं और बकाया जमा कराएं। जिन क्षेत्रों में प्रगति खराब मिलेगी, उन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने प्रचार-प्रसार को और प्रभावी बनाने के लिए मीटर रीडर, फीडर मैनेजर, सोशल मीडिया, कॉलर ट्यून, समाचार पत्र, पंपलेट और जिला प्रशासन की मदद से प्रत्येक पात्र उपभोक्ता तक योजना की सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:गरीब महिलाओं को 40 हजार रुपये देंगे, यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा वादा

योजना के तहत पहली बार 100 प्रतिशत ब्याज माफी के साथ मूलधन में 25 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जा रही है। जल्दी पंजीकरण कराने और बकाया जमा करने पर उपभोक्ताओं को और अधिक लाभ मिलेगा। बिजली चोरी मामलों में भी मुकदमों से छुटकारा मिलेगा।

डॉ. आशीष गोयल ने चेताया कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं में कमी आनी चाहिए, लापरवाही पर कोई छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी रोजाना प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करें। बेहतर कार्य करने वाले अभियंताओं एवं कलेक्शन एजेंसियों को प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। योजना समाप्ति के बाद सभी डिस्कॉम का मूल्यांकन किए गए कार्य के आधार पर होगा।उन्होंने अर्बन रिस्ट्रक्चरिंग पर भी चर्चा की, जिस पर अधिकारियों ने जानकारी दी कि विद्युत व्यवस्था में सुधार हुआ है और उपभोक्ता शिकायतों में कमी आई है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |