Hindi News उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh Elections 2022: यूपी विधानसभा के 10 जिलों के 57 सीट पर मतदान संपन्न, EVM में बंद 676 उम्मीदवारों की किस्मत

Uttar Pradesh Elections 2022: यूपी विधानसभा के 10 जिलों के 57 सीट पर मतदान संपन्न, EVM में बंद 676 उम्मीदवारों की किस्मत

Uttar Pradesh Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज 10 जिलों की 57 सीटों पर कड़ी सुरक्षा में मतदान संपन्न हुआ। छठे चरण में हाई प्रोफाइल गोरखपुर सदर सीट पर मुख्यमंत्री योगी...

Uttar Pradesh Elections 2022: यूपी विधानसभा के 10 जिलों के 57 सीट पर मतदान संपन्न, EVM में बंद 676 उम्मीदवारों की किस्मत
up election 2022 voting
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Ajay SinghEdited By: Swati Kumari
Thu, 03 Mar 2022 06:52 PM

Uttar Pradesh Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज 10 जिलों की 57 सीटों पर कड़ी सुरक्षा में मतदान संपन्न हुआ। छठे चरण में हाई प्रोफाइल गोरखपुर सदर सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कुशीनगर के तमकुहीराज सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाले फाजिलनगर सीट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की परीक्षा है। वर्ष 2017 के पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल के इन 10 जिलों में 56.52 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव के पहले पांच चरणों में 2017 के चुनाव के मुकाबले मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में चुनाव आयोग ने पूरी कोशिश की है कि छठवें चरण में अधिक से अधिक मतदान हो।

Thu, 03 Mar 2022 06:03 PM

UP Election 2022: अंतिम चरण की लड़ाई बनारस में सिमटी, मोदी की काशी पर टिकीं नजरें

यूपी विधानसभा चुनाव अब अंतिम चरण की ओर पहुंच चुका है। इस चरण में मतदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और उसके आसपास की सीटों पर होगा। ऐसे में सभी की निगाहें वाराणसी पर टिक चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत तमाम प्रमुख नेताओं ने यहां पर ताकत झोंक दी है। 

Thu, 03 Mar 2022 06:03 PM

UP Polls: 10 मार्च के बाद 80 घाट पर रामनाम सत्य है का नारा लगाएंगे 80 और 20 की बात करने वाले नेता : ओपी राजभर

यूपी में हो रही छठे चरण की वोटिंग के दौरान बनारस में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का अलग अंदाज दिखा। काशी पहुंचे ओपी राजभर ने भोजपुरी अंदाज में लोगों से सपा की सरकार बनाने की अपील की। साथ ही योगी-मोदी पर भी खूब तंज कसे। राजभर बोले-यूपी में एक बीमारी पैदा हो गइल बा। योगी-मोदी के सांड से सभी परेशान बा। सांड़ से निजात दिलावे खातिर अखिलेश को सीएम बनाना जरूरी बा। इस दौरान राजभर सीएम योगी पर भी जमकर हमला हुए। उन्होंने कहा, 80 और 20 की बात करने वाले नेता 10 मार्च के बाद बनारस के 80 घाट पर राम नाम सत्य है का नारा लगाते नजर आएंगे। 

Thu, 03 Mar 2022 05:37 PM

UP Polls: सपा,बसपा की संवेदना आतंकवादी,अपराधियों के साथ : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस की संवेदना किसानों, नौजवानों और महिलाओं के बजाय आतंकवादी और पेशेवर अपराधियों के साथ है। टीडी कालेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहले जनसभा को संबोधित करते हुये योगी ने कहा कि इत्र और इमरती के लिए जौनपुर प्रसद्धि है। देश में इत्र और इमरती की खुशबू पहुंचे, इसलिए इसे देश भर में पहचान देने का काम किया गया है। 
 

Thu, 03 Mar 2022 05:16 PM

UP Polls: मेरा मुक़ाबला प्रत्याशी से नहीं, पूरी समाजवादी पार्टी से है: धनंजय सिंह

उत्तर प्रदेश के बनसफा गांव में पूर्व सांसद धनंजय सिंह उन ग्रामीणों की मदद करते हैं जो उनके पास पहुंचते हैं।  सिंह से जब समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं द्वारा उन्हें 'माफिया' कहे जाने के बारे में पूछा गया तो जौनपुर जिले के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से जनता दल (यू)  उम्मीदवार धनंजय सिंह ने कहा कि उनका मुकाबला पार्टी के प्रत्याशी से नहीं बल्कि पूरी समाजवादी पार्टी से है, क्योंकि उसके अध्यक्ष मेरे खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं, अपने भाषणों में मेरा नाम ले रहे हैं।”
     

Thu, 03 Mar 2022 05:03 PM

UP Polls 2022: 'बंगाल भी आते हैं यूपी के लोग', बोलीं टीएमसी चीफ ममता बनर्जी

UP Polls: अखिलेश यादव के लिए प्रचार करने पहुंची बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'पूरे देश के नौजवान बीजेपी के खिलाफ हैं। भाजपा के लोग फेक वीडियो बना कर लोगों को भेजते हैं। हमारे पास जानकारी है कि अखिलेश यादव जी का गठबंधन जीत रहे हैं, मैं आपसे कहूँगी कि योगी सरकार को बदल दो। उन्होंने कहा, माँ-बहन को आगे बढ़ना है तो अखिलेश गठबंधन को वोट देना है। उन्होंने कहा, कल जो हमारी बेइज्जती की गई है उसका जवाब हमारी माँ-बहनें देंगी।

Thu, 03 Mar 2022 05:01 PM

UP ELECTION 2022: स्‍वामी प्रसाद मौर्य के बेटे के खिलाफ केस

UP Elections 2022: कुशीनगर की फाजिलनगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे अशोक मौर्य के खिलाफ पुलिस ने विशुनपुरा थाने में आदर्श आचार संहिता के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रात में ही पुलिस ने अशोक मौर्य को धारा 41(1) की नोटिस देते हुए उन्‍हें जिले की सीमा से बाहर भेज दिया था। अशोक मौर्य को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक जिले की सीमा में न आने की हिदायत दी गई है। एसपी सचिन्द्र पटेल ने इसकी पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि चुनाव प्रक्रिया तक उन्‍हें जिले की सीमा में प्रवेश न करने को कहा गया है। 

Thu, 03 Mar 2022 05:00 PM

UP Chunav: सिद्धार्थनगर में थानेदार पर लगा एक पार्टी के पक्ष में मतदान कराने का आरोप

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच सिद्धार्थनगर में एक थानेदार पर एक पार्टी के पक्ष में मतदाताओं पर दबाव डालने का आरोप लग गया। इस पर एसपी ने थानेदार को थाने में रहने की हिदायत दी है। थानेदार से कहा गया है कि मतदान खत्‍म होने तक जब तक बहुत जरूरी न हो क्षेत्र में न जाएं जिससे किसी को आरोप लगाने का मौका न मिले।

सिद्धार्थनगर में थानेदार पर लगा एक पार्टी के पक्ष में मतदान कराने का आरोप, SP बोले-थाने में ही रहना 

Thu, 03 Mar 2022 04:57 PM

UP Polls: मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर के काफिले पर बलिया में हमला

UP Polls: योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह के पति भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह के काफिले में पर बलिया में हमला हुआ है। उनकी दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी गई हैं। सड़क पर कार के सामने वाहन लगाकर हमला करने का आरोप लगाया गया है। दयाशंकर सिंह ने हमले के लिए माफिया और मऊ सदर से विधायक मुख्तार अंसारी के लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 

Thu, 03 Mar 2022 04:37 PM

UP Polls: छठे चरण में 3 बजे तक 46.70% हुआ मतदान

Thu, 03 Mar 2022 04:11 PM

UP Chunav: भाजपा-जनता गठजोड़ के आगे नहीं टिक सकेगा मिलावटी गठबंधन: PM मोदी

UP Chunav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने समाजवादी पार्टी (SP) की अगुवाई वाले गठबंधन को मिलावटी करार देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) का जनता से गठबंधन है। उन्होंने कहा कि इसके आगे घोर परिवारवादियों का गठबंधन एक पल भी नहीं ठहर सकता। 

Thu, 03 Mar 2022 04:05 PM

UP Polls: मोदी बेरोजगारी, महंगाई पर बात तक नहीं करना चाहते: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा है  कि देश के युवाओं की समस्याओं और समाज में व्याप्त अशांति के समाधान को लेकर कोई कदम उठाना तो दूर वह इस बारे में बात भी नहीं करना चाहते हैं।  

Thu, 03 Mar 2022 03:19 PM

UP Polls: गरीबों के सपनों को कभी पूरा नहीं कर सकते घोर परिवारवादी: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सिर्फ अपनी तिजोरियां भरने की फिराक में रहने वाले ''घोर परिवारवादी'' लोग गरीबों के सपनों को कभी पूरा नहीं कर सकते।  मोदी ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और इसकी अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक रैली में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। 
    

Thu, 03 Mar 2022 03:19 PM

UP Chunav: अच्छे दिन के नाम पर रेलवे, एयरपोर्ट, बैंक बेच रही हैं भाजपा: ममता बनर्जी

Thu, 03 Mar 2022 02:59 PM

UP Chunav: मोदी के 'गढ़' में अखिलेश के मंच से CM योगी पर बरसीं ममता बनर्जी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगियों की साझा रैली में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सीएम योगी को भोगी बताकर कहा कि वह सिर्फ भोग में लगे रहते हैं, कुछ काम नहीं किया है। ममता बनर्जी ने बनारस में काले झंडे दिखाए जाने को लेकर कहा कि यह बीजेपी की हार की निशानी है। उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में यूपी के लोग भी बंगाल आते हैं। 

Thu, 03 Mar 2022 02:56 PM

UP Chunav: अखिलेश सरकार में गुंडे, माफिया आजमगढ़ में खुली जीप में एके-47 लेकर घूमते थे: अमित शाह

आजमगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'अखिलेश सरकार में गुंडे, माफिया आजमगढ़ में खुली जीप में एके-47 लेकर घूमते थे। आजमगढ़ से जाकर अहमदाबाद में बम धमाके करते थे। आज किसी की हिम्मत नहीं है'

Thu, 03 Mar 2022 02:12 PM

UP Polls: छठे चरण में दोपहर एक बजे तक 36.33 फीसदी मतदान

UP Polls: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में गुरूवार 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक 36.33 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। राज्य के मुख्य नर्विाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि दोपहर एक बजे तक अम्बेडकरनगर में सबसे ज्यादा 40.60 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे जबकि बलरामपुर में सबसे कम 29.89 फीसदी मतदान हुआ था। 

Thu, 03 Mar 2022 02:08 PM

UP Polls: वाराणसी में बोले सपा प्रमुख

वाराणसी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'SP की सरकार बनेगी तो फौज, पुलिस में भर्ती निकालेंगे। 11 लाख खाली पड़े सरकारी पदों को भरा जाएगा। शिक्षा मित्र, पुरानी भर्ती, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता सभी को समाजवादी पार्टी से उम्मीद है। हमारी सरकार आने के बाद हम इनके पक्ष में फैसला लेकर काम करेंगे

Thu, 03 Mar 2022 01:46 PM

UP Chunav: बलिया में सपा नेता ने पोस्टर और झंडे फाड़े

Thu, 03 Mar 2022 01:37 PM

UP Polls: मंत्री जय प्रताप सिंह ने सिद्धार्थनगर में किया मतदान, कहा- 300 से ज्यादा सीटें लाएंगे हम

Thu, 03 Mar 2022 01:10 PM

UP Polls: देवरिया में बीजेपी कार्यकर्ता के पैर में उलझकर ईवीएम का तार टूटा

देवरिया में एक कार्यकर्ता के पैर में तार फंस गया था ईवीएम गिर गई। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने मांग करनी शुरू कर दी कि मतदान दोबारा कराया जाए । जबकि प्रशासन का कहना है कि दूसरी ईवीएम मंगाकर मतदान कराया जाएगा।