UP Economic Survey: 30 लाख करोड़ की इकोनॉमी, यूपी की पहली आर्थिक समीक्षा में क्या खास

Feb 09, 2026 01:36 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

प्रदेश सरकार ने विधानसभा में पहली बार आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट पेश करते हुए उत्तर प्रदेश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और तेज विकास दर की तस्वीर रखी। रिपोर्ट में निवेश, निर्यात, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा और पर्यटन के क्षेत्र में हुई प्रगति को बताया गया है।

UP Economic Survey: 30 लाख करोड़ की इकोनॉमी, यूपी की पहली आर्थिक समीक्षा में क्या खास

UP Economic Survey 2026 Report: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को विधानसभा में पहली बार विधानसभा में आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है और राज्य विकास के कई मानकों पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आर्थिक समीक्षा में बताया गया कि प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है, जिसके अगले वित्तीय वर्ष में 36 लाख करोड़ रुपये से पार पहुंचने का अनुमान है। निर्यात के मामले में उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य बन गया है और निवेश के लिए यह राज्य अब पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभरा है।

रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 72 जिलों में खेलो इंडिया सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। कन्या सुमंगला योजना के तहत जनवरी 2026 तक 26 लाख से अधिक बालिकाओं को लाभ पहुंचाया जा चुका है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेसवे राज्य के रूप में पहचान मिली है। प्रदेश से होकर 90 राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं। यहां कुल 24 हवाई अड्डे हैं और जेवर एयरपोर्ट के संचालन के बाद उत्तर प्रदेश पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। सोलर ऊर्जा का योगदान बढ़कर 27 प्रतिशत तक पहुंच गया है। देश के 111 जलमार्गों में से 11 जलमार्ग उत्तर प्रदेश में स्थित हैं।

पर्यटन के क्षेत्र में भी प्रदेश ने हासिल की उपलब्धियां

पर्यटन के क्षेत्र में भी प्रदेश ने नई उपलब्धियां हासिल की हैं। बीते साल 64 करोड़ पर्यटक यूपी आए, जबकि 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने कुंभ में स्नान किया। आर्थिक समीक्षा में उत्तर प्रदेश को धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में तेजी से विकसित होते राज्य के रूप में बताया गया है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज और गोरखपुर में मेट्रो सेवाएं संचालित/विकसित की जाएंगी, जिससे शहरी परिवहन और विकास को और गति मिलेगी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |