टहलने गए युवक का अपहरण कर जलाने की कोशिश, आरोपियों की ये थी मांग

Jan 10, 2026 08:37 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, देवरिया
share Share
Follow Us on

यूपी में देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र में टहलने निकले एक युवक का बाइक सवार युवकों द्वारा अपहरण कर जलाने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। युवक को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

टहलने गए युवक का अपहरण कर जलाने की कोशिश, आरोपियों की ये थी मांग

यूपी में देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र में टहलने निकले एक युवक का बाइक सवार युवकों द्वारा अपहरण कर जलाने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। युवक को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। एएसपी सुनील कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच की। घटना के पीछे रुपये के लेनदेन बताया जा रहा है।

भटनी थाना क्षेत्र के मोतीपुर भुवाल निवासी रंजीत कुशवाहा (35) पुत्र कैलाश कुशवाहा सुबह टहलने के लिए निकले थे और संदिग्ध परिस्थिति में झुलस गए। उनका आरोप है कि सुबह जब टहलने निकले। इस बीच बाइक सवार दो युवक आए और उनके मुंह पर रुमाल फेंक दी, जिससे वह बेहोश हो गए और गिर गए। कुछ देर बाद वह भिंगारी बाजार क्षेत्र में ताल में लेकर चले गए और 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। कहा देने पर छोड़ देंगे।

उन्होंने जलाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोग आ गए, इस पर युवक भाग गए। रंजीत का कहना है कि वह आरोपियों को पहचान नहीं रहा है। उनकी गाड़ी का नंबर वह जानता है। पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद सनसनी फैल गई है।

देवरिया के एएसपी, सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है। युवक का बयान दर्ज किया गया है। गाड़ी नंबर के जरिये संबंधित तक पहुंचने का पुलिस प्रयास कर रही है। जांच के क्रम में पता चला कि संबंधित युवक द्वारा एक वर्ष पहले जलाने के प्रयास का आरोप लगाया गया था। उस मामले में भटनी थाने में केस दर्ज हुआ था। जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;