देवरिया जेल में अमिताभ ठाकुर की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती होने से किया मना

Jan 29, 2026 10:05 am ISTSrishti Kunj निजी संवाददाता, देवरिया
share Share
Follow Us on

धोखाधड़ी के मामले में देवरिया जेल में बन्द पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तबीयत एक बार फिर बुधवार की सुबह बिगड़ गई। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें देवरिया मेडिकल कालेज में दिखाया गया। इलाज के बाद उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया।

देवरिया जेल में अमिताभ ठाकुर की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती होने से किया मना

धोखाधड़ी के मामले में देवरिया जेल में बन्द पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तबीयत एक बार फिर बुधवार की सुबह बिगड़ गई। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें देवरिया मेडिकल कालेज में दिखाया गया। इलाज के बाद उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने भर्ती होने से मना कर दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज कर वापस भेज दिया।

लखनऊ के गोमतीनगर के विराम खण्ड निवासी पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को धोखाधड़ी के मामले में 10 दिसंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर देवरिया जेल भेजा था। मामले में 19 जनवरी को उन्हें जमानत मिली थी। लेकिन लखनऊ में दर्ज एक अन्य मामले में वारंट बी तामील कराया गया है। जिसके कारण उनकी अभी जेल से रिहाई नहीं हो सकी है। बुधवार को पेट में दिक्कत होने की उनके द्वारा शिकायत करने पर जेल के चिकित्सक ने जांच की। स्थिति थोड़ी गंभीर होने पर जेल प्रशासन ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग में दिखाया जहां से उन्हे सर्जरी विभाग में भेज दिया गया।

पूर्व आईपीएस ने भर्ती होने से किया मना

सर्जरी विभाग में तैनात चिकित्सक ने उनका इलाज किया और भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन पूर्व आईपीएस ने भर्ती होने से मना कर दिया। जिसके बाद जेल प्रशासन उन्हें वापस लेकर चला गया।

3 हफ्ते पहले हुई थी हालत खराब

बता दें कि लगभग 3 हफ्ते पहले भी अमिताभ ठाकुर की तबियत खराब हुई थी। उन्हें सीने में दर्द और भारीपन की शिकायत के बाद एसजीपीजीआईएमएस के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। कार्डियोलॉजी विभाग के मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (एमआईसीयू) में भर्ती कराया गया था, जहां कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रूपाली खन्ना की देखरेख में उनका इलाज चला।

इसके बाद उनकी हालत में कोई खास सुधार न होने पर उन्हें आगे की जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालांकि, वहां भी उनकी सेहत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें विशेष हृदय रोग उपचार के लिए पीजीआई, लखनऊ रेफर किया। लखनऊ में उनका इलाज करवाकर उन्हें वापस देवरिया जेल भेजा गया।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |