देवरिया में नए साल पर खूनी संघर्ष, नशेड़ी ने बीच सड़क पर युवक के पेट में घोंपा चाकू
देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र में नए साल की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नशे की हालत में एक युवक ने चाकू से हमला कर बाइक सवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को पहले सीएचसी तरकुलवा ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

यूपी के देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र में नए साल की सुबह एक नशेड़ी ने चाकू से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया ।आसपास के लोग घायलावस्था में लेकर उसको सीएचसी तरकुलवा पहुंचे जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नशेड़ी युवक को वहां मौजूद भींड़ में दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान कुछ नाराज युवकों ने उसकी पिटाई भी की। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के दुबे टोला गांव के रहने वाले 45 साल के संतोष यादव किसी काम से अपने बाइक से बालपुर चौराहे के तरफ जा रहे थे। वह कस्बे के देशी शराब की दुकान के सामने पहुंचे थे। वहां नशे की हालत में थाना क्षेत्र के बालपुर गांव निवासी अमरजीत गुप्ता पुत्र अनिरुद्ध ने सड़क पर खड़े होकर हर गाड़ियों को रोक रहा था। संतोष की बाइक को भी उसने रोकने की कोशिश की जब वह जाने लगे तो उनसे भीड़ गया और अपने पैकेट से चाकू निकालकर उनके पेट में वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गए।
आरोपित युवक गिरफ्तार
आसपास के लोग उनको इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि युवक को चाकू लगी है मारने वाला युवक नशे की हालत में था उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सनकी ने भीड़ के सामने युवती की गर्दन पर रखा चाकू, दबोचा
उधर, बिजनौर बुधवार शाम एक सनकी की हरकत से पूरे बाजार में सनसनी फैल गई। सिरफिरे ने सामान खरीदकर अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही युवती के गले पर अचानक चाकू रख दिया, जिससे पूरे बाजार में दहशत फैल गई और भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने घटना की वीडियो भी बनाकर वायरल कर दी।इस दौरान गश्त कर रही पुलिस ने सूचना पर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस बाराबंकी निवासी आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें


