Hindi NewsUP NewsUP Crime Cousin stabs sister in the stomach and neck to death
छोटी सी बात पर खौफनाक इंतकाम, चचेरे भाई ने बहन के पेट और गर्दन पर चाकू से वारकर की हत्या

छोटी सी बात पर खौफनाक इंतकाम, चचेरे भाई ने बहन के पेट और गर्दन पर चाकू से वारकर की हत्या

संक्षेप:

उन्नाव जिलेमें रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। चचेरे भाई ने 16 वर्षीय किशोरी की पेट और गले में चाकू से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी। किशोरी का शव ग्राम प्रधान के घर के पीछे खेत में रक्तरंजित हालत में मिला। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Thu, 23 Oct 2025 05:46 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, उन्नाव
share Share
Follow Us on

यूपी के उन्नाव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गला और पेट में चाकू से वारकर 16 वर्षीय किशोरी की हत्या कर दी गई। रक्तरंजित शव गांव के प्रधान के घर के पीछे खेत में पड़ा मिला। मृतका की बुआ की तहरीर पर चचेरे भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित वारदात के बाद से फरार है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के चिंगरपुरवा गांव के रहने वाले अमर सिंह की बेटी आरती गुरुवार सुबह घर से किसी काम बाहर गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। ग्राम प्रधान के घर के पीछे खेत में उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिवारवालों के होश उड़ गए। पेट व गले में कई जगह चाकू से वारकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल, साक्ष्य संकलन और पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सीओ बांगरमऊ संतोष सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपित चचेरे भाई राजेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें:हिंदू परिवार ने घर में बनवाई मजार, गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़ दिया चबूतरा

गांव के युवक से बातचीत की खुन्नस में की वारदात

मृतका की बुआ रेखा लोधी ने थाना में तहरीर देकर रिश्तेदार चचेरे भाई राजेश पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि आरती की गांव के एक युवक से बातचीत हुआ करती थी। इसी बात से नाराज चचेरा भाई लगातार उसे धमकियां दे रहा था। वहीं, टीबी ग्रस्त पिता अमर सिंह बेटी का शव देखकर बेसुध हो गए। मां सोमवती और छोटे भाई-बहन पूतना (12) व अभिषेक (8) का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका का बड़ा भाई अंकित (18) दिल्ली में नौकरी करता है। घटना की जानकारी पर वह गांव के लिए रवाना हो गया।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |