लव ट्रैप में फंसा सिपाही, युवती ने रेप का आरोप लगाकर कराया धर्म परिवर्तन, फिर जबरन की शादी

Apr 12, 2026 08:54 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बागपत
share

दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने बागपत में तैनात सिपाही पर दबाव बनाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और उससे निकाह कर लिया। अब महिला उसका शोषण कर रही है। इससे परेशान सिपाही ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

लव ट्रैप में फंसा सिपाही, युवती ने रेप का आरोप लगाकर कराया धर्म परिवर्तन, फिर जबरन की शादी

UP News: यूपी के बागपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने खेकड़ा कोतवाली में तैनात सिपाही पर दबाव बनाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और उससे निकाह कर लिया। अब महिला उसका शोषण कर रही है। इससे परेशान सिपाही ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

खेकड़ा कोतवाली पर शनिवार को डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मी श्रीकांत ने मुकदमा दर्ज कराया। श्रीकांत ने बताया कि 2012 में वह गाजियाबाद में तैनात था। इसी दौरान दिल्ली की रहने वाली हिना नामक महिला उसके संपर्क आई। कुछ दिन दोस्त के रूप में साथ रहने के बाद हिना ने श्रीकांत पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया। श्रीकांत ने मना किया तो महिला ने दबाव बनाने के लिए उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। ऐसे में सिपाही के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी शुरू हो गई। ऐसे में मजबूरन उसे धर्म परिवर्तन कर हिना से निकाह करना पड़ा। श्रीकांत का आरोप है कि हिना लगातार उसे ब्लैकमेल कर रही है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि आरोपी महिला दिल्ली की रहने वाली है। मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपी महिला का चालान कर दिया गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

न्यूज़ वेबसाइट आज तक के मुताबिक सिपाही श्रीकांत पर युवती ने दिल्ली के अंबेडकर नगर में थाने में उसके खिलाफ एक कथित फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिसके चलते उसे जेल भी जाना पड़ा था। वहीं, मुकदमा वापस लेने के नाम पर 14 लाख भी वसूले थे। सिपाही के मुताबिक हिना ने उसे इस्लाम स्वीकार करने के लिए कहा और दावा किया कि ऐसा करने पर केस खत्म हो जाएगा। इस पर श्रीकांत ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया।

खतना कराने का दबाव बनाने का भी आरोप

कांस्टेबल का आरोप है कि दिल्ली के फतेहपुरी मस्जिद ले जाकर उसका मुसलमान होने का प्रमाण पत्र भी बनवाया गया। साथ ही जमात में भेजने और खतना की भी कोशिश की गई। वहीं, इस मामले की गंभीरता देखते हुए बागपत पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही हिना को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।