यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बिगड़ी तबीयत, कार्यक्रम में बेहोश होकर गिरे, मेदांता में कराए गए भर्ती
कांग्रेस के कार्यक्रम में शमिल होने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत खराब हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आनन-फानन में अजय राय को मेदांता अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

Ajai Rai Admit Hospital: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अजय राय शुक्रवार को कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उनको अचानक से बेचैनी शुरू हो गई। उनके सीने में दर्द होने लगा, जब तक कोई कुछ समझ पाता अजय राय मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इमरजेंसी में इलाज जारी है। अजय राय की देखभाल के लिए स्पेशल डॉक्टर्स की टीम को लगाया गया है। अजय राय का स्वास्थ्य खराब होने की खबर पाकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया है।
जानकारी के अनुसार अजय राय एक पार्टी कार्यक्रम में शामिल थे। इसी दौरान उन्हें अचानक बेचैनी, दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत चिकत्सिा सहायता उपलब्ध कराई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए है।
जमीन पर गिरते ही बिगड़ी चली गई तबीयत
प्रारंभिक तौर पर आवश्यक चिकित्सीय जांच की जा रही है और उनकी स्थिति का आकलन किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अजय राय सामान्य रूप से मौजूद थे, लेकिन अचानक असहज महसूस करने लगे। बेहोश होकर जमीन पर गिरे। इसके बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ती चली गई, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया। फिलहाल उनकी हालत को लेकर आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन का इंतजार किया जा रहा है, जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।


