शर्म आनी चाहिए... वंदे भारत में खराब दूध मिलने पर भड़के यूपी कांग्रेस प्रभारी; रेल मंत्री से शिकायत की

हिन्दुस्तान, संवाददाता, झांसी
Follow us on Google News
share

हजरत निजामुद्दीन-झांसी वंदे भारत एक्सप्रेस में कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने सफर के दौरान परोसे गए दूध को मिलावटी बताते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और रेल मंत्री को टैग करते हुए शिकायत की है।

congress up prabhari rajendra pal gautam

निजामुद्दीन से चलकर झांसी आ रही वीवीआईपी हाई प्रोफाइल वंदे भारत ट्रेन में उच्च क्वॉलिटी के भोजन के दावों की पोल खुल गई। शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम को सफर के दौरान ट्रेन में मिलावटी दूध दिया। इसका वीडियो बनाकर रेल मंत्री और सोशल मीडिया साइट्स एक्स पर भी साझा किया है। हलांकि आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का बुंदेलखंड में दौरा है। इसको लेकर वह शनिवार को हजरत निजामुद्दीन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से झांसी आ रहे थे। उनके साथ यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी थे।

दूध में केमिकल मिला होने का आरोप

राजेंद्र पाल ने आरोप लगाया कि उन्हें ट्रेन में दूध परोसा गया। जब उन्होंने दूध को देखा तो उसकी गुणवत्ता बेहद संदिग्ध थी और वह दूध की बजाय किसी कैमिकल या मिलावटी तरल पदार्थ जैसा दिखाई दे रहा था। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया और रेल मंत्री व आईआरसीटीसी को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मांग की है कि दूध के नमूने की लैब में जांच कराई जाए। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कैटरिंग एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

एक्स पर किया पोस्ट

वंदे भारत में घटिया दूध परोसने पर कांग्रेस नेता एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि वंदे भारत एक्सप्रेस में वीआईपी सर्विस के दावों की धज्जियां उड़ गई हैं। प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम क खतरनाक केमिकल या मिलावटी लिक्विड दूध सर्व किया जाना ही शर्मनाक है।

वीडियो वॉयरल होने के बाद मचा हड़कंप

राजेंद्र पाल गौतम और बृजलाल खाबरी वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। इनके साथ कुछ नेता और भी थे। यह लोग कोच ई-2 के सीट संख्या 1, 2, 3, 4 पर सवार थे। राजेंद्र पाल ने आरोप लगाया कि ट्रेन में दूध दिया गया। जब को चम्मच से हिलाकर देखा तो उसकी क्वालिटी सही नहीं थी। देखने में ही कुछ वह कैमिकल जैसा दिख रहा था। बताया, उन्हें अलग दिखने पर उन्होंने स्वयं इसका वीडियो बनाया। फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsवंदे भारत में खराब दूध मिलने पर भड़के यूपी कांग्रेस प्रभारी;रेल मंत्री से शिकायत