सीएम योगी गोरखपुर में करेंगे कल्याण मंडपम का लोकार्पण, जाएंगे पीतेश्वरनाथ शिव मंदिर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 फरवरी को महानगर के पांचवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। वार्ड नंबर 22 जंगल तुलसीराम पश्चिमी के बिछिया कॉलोनी में सीएम की विधायक निधि से 2.47 करोड़ रुपये से इस कल्याण मंडपम का निर्माण हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 फरवरी को महानगर के पांचवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। वार्ड नंबर 22 जंगल तुलसीराम पश्चिमी के बिछिया कॉलोनी में सीएम की विधायक निधि से 2.47 करोड़ रुपये से इस कल्याण मंडपम का निर्माण हुआ है। लोकार्पण समारोह में सीएम राप्तीनगर विस्तार स्पोर्ट्स सिटी योजना के 10 एलआईजी-ईडब्लूएस आवंटियों को प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे।
मुख्यमंत्री के शुक्रवार शाम को गोरखपुर में आगमन की संभावना है। अल्प और मध्यम आय वर्ग के लोगों के मांगलिक कार्यक्रमों को उनके बजट के अनुरूप शानदार बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब ढाई साल पहले कल्याण मंडपम का विजन दिया था। महानगर में अब तक मुख्यमंत्री के हाथों खोराबार, सूरजकुंड, मानबेला और राप्तीनगर विस्तार में कल्याण मंडपम का लोकार्पण हो चुका है।
जीडीए के उपाध्यक्ष, आनंद वर्द्धन ने कहा कि वार्ड नंबर 22जंगल तुलसीराम पश्चिमी के बिछिया के कल्याण मंडपम के संचालन के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही फर्म का चयन हो जाएगा। दो और कल्याण मंडपम का शिलान्यास भी संभावित है।
300 व्यक्तियों की क्षमता
बिछिया कन्वेंशन सेंटर का निर्माण 10 जून 2024 से शुरू हुआ था। 1120 वर्गमीटर क्षेत्रफल में हुए निर्माण में 300 व्यक्तियों की है। यहां बड़े हाल के साथ किचन, स्टोर आदि की व्यवस्था है। वहीं, जंगल बेनीमाधव, बशारतपुर, नकहा नंबर दो, महादेव झारखंडी और सेमरा में भी कल्याण मंडपम का निर्माण प्रस्तावित हैं।
महाशिवरात्रि पर पीतेश्वरनाथ शिव मंदिर जाएंगे सीएम
पीपीगंज क्षेत्र के भरोहिया में स्थित प्राचीन पीतेश्वरनाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने लगभग दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तहसील प्रशासन ब्लाक कर्मचारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
तीनों प्राधिकरण पारदर्शिता के साथ काम करें: सीएम
नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जिला-पुलिस प्रशासन और तीनों प्राधिकरणों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्राधिकरणों को पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं को समय से पूरा करने को भी कहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नोएडा आए थे। इस दौरान सेक्टर-38ए में बने हेलीपैड के पास विभागों और प्राधिकरणों के साथ बैठक भी की। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और योजना संचालन में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
और पढ़ें



