कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर योगी आएंगे अलीगढ़, 21 अगस्त को हिन्दू गौरव दिवस का आयोजन

By Srishti Kunjवरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर 21 अगस्त को यूपी के अलीगढ़ में हिन्दू गौरव दिवस का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दोनों उप मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे।

cm yogi Adityanath

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर 21 अगस्त को यूपी के अलीगढ़ में हिन्दू गौरव दिवस का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दोनों उप मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। 15 दिन में दूसरी बार मुख्यमंत्री का आगमन जनपद में होने जा रहा है। तालानगरी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन व संगठन के स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

पूर्व सीएम कल्याण सिंह का देहांत 21 अगस्त 2021 को हुआ था। उनके देहांत के बाद पुण्यतिथि का पहला आयोजन लखनऊ में हुआ था। इसके बाद दूसरा आयोजन अलीगढ़ के नुमाइश परिसर में हुआ। तीसरी पुण्यतिथि लखनऊ में मनाई गई। चौथी पुण्यतिथि अलीगढ़ में होगी। पहले इस आयोजन को अयोध्या में कराए जाने की तैयारी थी। हालांकि, अब इसे एक बार फिर अलीगढ़ में ही मनाने की तैयारी है। इसके लिए आयोजन किया जाना है।

ये भी पढ़ें:
शराब के लती पति ने घर पहुंचते ही किया झगड़ा, पत्नी ने गला घोंटकर की हत्या

स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री व पूर्व सीएम के पौत्र संदीप सिंह, पूर्व सांसद व पुत्र राजवीर सिंह राजू, सांसद सतीश गौतम व अन्य विधायक और संगठन के पदाधिकारी तालानगरी में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जहां एसएसपी संजीव सुमन व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हिन्दू गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। हालांकि अभी किसी भी वीआईपी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार आयोजन दोपहर 12 बजे से होगा।

आज होगी रघुनाथ पैलेस में बैठक

हिन्दू गौरव दिवस के आयोजन को लेकर जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में रविवार को संगठन के पदाधिकारियों, भाजपा के पार्षदों की बैठक होगी। जिसमें सभी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Loading videos...

और देखें

Loading videos...

और देखें

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।