
छठ पर घर जाने के लिए ट्रेन चला रहा रेलवे, देखें शेड्यूल और रूट डिटेल
छठ पर्व के लिए रेलवे ने यात्रियों को घर पहुंचाने को कमर कस ली है। रेलवे ने दीपावली के साथ ही छठ के लिए 50 से अधिक त्यौहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा पहले ही कर दी थी। परंतु दीपावली के बाद छठ के लिए बुधवार को रेलवे ने दो दर्जन छठ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की।
छठ पर्व के लिए रेलवे ने यात्रियों को घर पहुंचाने को कमर कस ली है। रेलवे ने दीपावली के साथ ही छठ के लिए 50 से अधिक त्यौहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा पहले ही कर दी थी। परंतु दीपावली के बाद छठ के लिए बुधवार को रेलवे ने दो दर्जन छठ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की। यह ट्रेन पूर्वी यूपी, बिहार सहित अन्य जगहों के लिए चलाई गई हैं। भीड़ को देखते हुए कई ट्रेनों में कोच भी बढ़ाए गए हैं।
आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि छठ पर्व के लिए रेलवे यात्रियों को सुगम यात्रा की पर्याप्त सुविधाएं दे रहा है। इसी क्रम में दीपावली व छठ के त्योहारी सीजन में 52 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यह सभी ट्रेन आगरा कैंट, ईदगाह और आगरा फोर्ट से होकर गुजर रही हैं। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली-आगरा छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस को 16 से 30 अक्तूबर तक ग्वालियर तक और इटावा-आगरा छावनी एवं आगरा छावनी-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू ट्रेन को 16 से 30 अक्तूबर तक मथुरा तक बढ़ाया गया है। नियमित ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए कोच भी बढ़ाए गए हैं।
प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इसके अलावा आगरा कैंट-जोगबनी-आगरा कैंट, आगरा कैंट-असारवा-आगरा कैंट, पुणे-हजरत निजामुद्दीन-पुणे, मुंबई सेंट्रल-बनारस-मुंबई सेंट्रल, वड़ोदरा-गोरखपुर-वड़ोदरा, मऊ-सूरत-मऊ, हावड़ा-खातीपुरा-हावड़ा, कोलकाता-वड़ोदरा-कोलकाता, भगत की कोठी-दानापुर-भगत की कोठी, दौराई-समस्तीपुर-दौराई और बरहनी-बांद्रा टर्मिनस-बरहनी जैसी त्योहार स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई हैं।
स्पेशल ट्रेनों की घोषणा
रेलवे ने अक्तूबर में त्योहार स्पेशल अनारक्षित ट्रेनों का शेड्यूल घोषित किया है। बांद्रा टर्मिनस-पटना ट्रेन (09009/09010) 22-26 अक्तूबर तक चलेगी। उधना-जयनगर ट्रेन (90993/09094) और उधना-समस्तीपुर ट्रेन (09001/09002) क्रमशः 22-26 अक्तूबर तक चलेंगी। अंकलेश्वर-समस्तीपुर ट्रेन (09157/09158) 23-26 अक्तूबर तक और साबरमती-मुजफ्फरपुर ट्रेन (09483/09484) 22-27 अक्तूबर तक संचालित होंगी। इन स्पेशल ट्रेनों से त्योहार के दौरान यात्रियों को सुविधा मिलेगी और भीड़ को देखते हुए आवश्यक कोच बढ़ाए गए हैं।





