निषादों को आरक्षण नहीं मिला तो बीजेपी...यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद का अल्टीमेटम

प्रयागराज
share

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने प्रयागराज में निषाद समाज के आरक्षण को लेकर भाजपा को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने समाज का वोट लिया, लेकिन आरक्षण नहीं दिया। भाजपा को भी इस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2027 में निषाद और अन्य उपजातियों का समर्थन अहम होगा।

Sanjay Nishad, Cabinet Minister in the Yogi government and President of the Nishad Party
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने चुनाव से तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रयागराज में जनसभा को संबोधित करते हुए आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज का इस्तेमाल पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ने भी वोट के लिए किया था, लेकिन आरक्षण नहीं दिया। भाजपा भी इस पर विचार करे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के समय में जो रोटी-बेटी का रिश्ता बना था, इसे फिर से जीवित करें। आरक्षण नहीं मिलेगा तो आपको भी धोखा मिलेगा। रविवार को तेलियरगंज के एनआरआईपीटी परिसर में हुए संवैधानिक सुरक्षा अधिकार सम्मेलन में संजय निषाद ने कहा कि लोग हमें राजनीति की ए, बी, सी, डी सिखा रहे हैं। हम उन्हें कश्यप, लोधी, मझवार और निषाद से K,L,M, N का समीकरण समझाएंगे।

'निषादों ने वोट दिया, तो हिस्सा भी पूरा चाहिए'

उन्होंने कहा कि जो लोग गंगा-यमुना की धारा के साथ बसने वाली उपजातियों को अनदेखा कर रहे हैं, वो यह समझ लें कि इन्हीं उपजातियों के समर्थन से वर्ष 2027 में विधानसभा का रास्ता तय होगा। भाजपा के साथ जब समझौता हुआ था तो इसमें मछुआ समाज का आरक्षण भी एक मुद्दा था। जब वोट पूरा दिया है तो हिस्सा भी पूरा चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि निषाद समाज झुकने वाला नहीं, बल्कि झुकाने वाला है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को चेताया और समाज से कहा कि अगर ये लोग वोट मांगने दरवाजे पर आएं तो जय निषादराज कहना। कहा कि कुछ लोग उन पर मलाई काटने का आरोप लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि पांच साल बाद अब उन्हें मछुआ समाज की याद आ रही है।

'धोखेबाजी को माफ नहीं करते निषाद'

उन्होंने कहा कि मलाई काटने के लिए दूध को पकाया जाता है। अब दूध पक गया है और निषाद पार्टी और समाज के लोग आज पदों पर बैठे हैं। यह सारे काम सरकार के साथ रहकर ही किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी बहुत कुछ सह सकती है, बहुत कुछ माफ कर सकती है, लेकिन धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करेगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तमाम क्षेत्रों से लोग आए थे मंत्री संजय निषाद ने कहा कि कुछ लोग परिवारवाद का आरोप लगाते हैं, कहते हैं खुद मंत्री बन गए, एक बेटा सांसद और एक विधायक। अगर आप प्रयागराज की धरती से जीते हैं तो उसमें निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं का योगदान है। अगर आप माननीय लिख रहे हैं तो जल्द ही आप पूर्व विधायक लिखने की आदत डालें।

संजय निषाद से मिले विनोद तावड़े

इससे पहले शनिवार को यूपी बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने संजय निषाद से मुलाकात की थी। इस दौरान डॉ. निषाद ने कहा कि भाजपा कई ऐसी सीटें हैं, जो चालीस साल से नहीं जीत सकी है। उन सीटों पर मछुआ समाज के लोगों की अच्छी तादात है। ऐसे में हमारे मुफीद अगर यह सीटें हमें मिलेंगी तो हम भाजपा को जीत में सहयोग कर सकेंगे। सीट मांगने की बात पर वह बोले कि हम निषादराज के वंशज हैं, मांगते नहीं। हैं। हम जीत देने वाले लोग हैं।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsनिषादों को आरक्षण नहीं मिला तो बीजेपी...यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की चेतावनी