
भीषण हादसे में स्कूटी सवारों को रौंदती चली गई स्विफ्ट कार, पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की मौत
यूपी के बुलंदशहर में अगौता थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर बुधवार रात स्विफ्ट कार की टक्कर से स्कूटी सवार पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पैदल जा रहा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
यूपी के बुलंदशहर में अगौता थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर बुधवार रात स्विफ्ट कार की टक्कर से स्कूटी सवार पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पैदल जा रहा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए है। गांव आलमनगर स्थित रिश्तेदारी से गांव वापस आते समय यह हादसा हुआ है।
बता दें कि अगौता थाना क्षेत्र के गांव नगला शेख निवासी अंसार (34) वर्ष पुत्र अताउल्लाह, पत्नी मुसाईदा (30) वर्ष, बेटी अरीशा(6) वर्ष के साथ स्कूटी से बुधवार रात अपने गांव लौट रहे थे। बुलंदशहर-सैदपुर मार्ग स्थित अगौता थाने से सौ मीटर की दूरी पर अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में अगौता की ओर से तेज गति से आ रही कार और स्कूटी की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें स्कूटी सवार तीनों पति-पत्नी समेत बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि पैदल जा रहे जनपद लखीमपुर खीरी के गांव ढ़करवा निवासी राजाराम भी घायल हो गए।
जिस कार से हादसा हुआ उसका चालक खुद बेटी अरीशा को कार से जिला अस्पताल में ले गया। बाइक सवार राहगीर ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। हादसे की सूचना पर अगौता थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दंपति को अपनी जीप में डालकर अकबरपुर रैना स्थित सीएचसी में ले गए। गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर थाने पर पहुंचे। यहां से वे जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए।
अगौता थाना प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। गांव वापस लौटते समय यह हादसा हुआ है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
और पढ़ें



