
गाजियाबाद का इनामी बदमाश अफरोज यूपी पुलिस हाफ एनकाउंटर में पकड़ा, मुठभेड़ में लगी गोली
यूपी के बुलंदशहर में यूपी पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में एक इनामी बदमाश को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि नगर कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम की इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
यूपी के बुलंदशहर में यूपी पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में एक इनामी बदमाश को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि नगर कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम की इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से गाजियाबाद का बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को पकड़ा और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
इस बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली और स्वाट पुलिस टीम वलीपुरा नहर के पास चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान स्कूटी सवार संदिग्ध वहां से गुजरा। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे दबोच लिया गया।
पकड़े गए बदमाश की पहचान 20 हजार रुपए के इनामी अफरोज आलम निवासी खुशहाल पार्क लोनी थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी अफरोज आलम शातिर एटीएम है, जिसके द्वारा कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। उसके पास से स्कूटी, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि उसे पैर में गोली लगने से घायल होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज के बाद उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद में उसपर कई केस दर्ज हैं। उसके खिलाफ मामलों में कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
और पढ़ें



