गंगा स्नान कर रहे युवक की मगरमच्छ के हमले में मौत, चेहरे पर काटा, कई अंगों पर चोट

संवाददाता, बुलंदशहर
share

गंगा स्नान कर रहे युवक की मगरमच्छ के हमले में मौत हो गई। मगरमच्छ ने युवक के चेहरे पर हमला किया। कई अंगों पर चोट के निशान मिले हैं। घटना अहार क्षेत्र स्थित अवंतिका देवी गंगा घाट पर गंगास्नान करते समय हुई। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

crocodile attack
मगरमच्छ ने किया युवक पर हमला

अहार, संवाददाता। यूपी के बुलंदशहर में अहार क्षेत्र स्थित अवंतिका देवी गंगा घाट पर बुधवार को गंगा स्नान करने आए युवक की मगरमच्छ के हमले में मौत हो गई। युवक अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने आया था। परिजनों के अनुसार स्नान के दौरान मगरमच्छ ने युवक के चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अनूपशहर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव रामगढ़ी निवासी अनुज 19 वर्ष पुत्र मुकेश बुधवार को अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों के साथ अवंतिका देवी गंगा घाट पर स्नान करने आया था। परिवार के सभी सदस्य गंगा स्नान करने के बाद बाहर निकल आए थे, लेकिन अनुज दोबारा स्नान करने गंगा में चला गया।

इसी दौरान मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुई घटना से घाट पर चीखपुकार मच गई। परिजनों ने शोर मचाया और घायल अनुज को गंगा से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

जागरण के बाद गंगा स्नान करने आया था परिवार

परिवार में दो दिन पहले ही जागरण का कार्यक्रम हुआ था। इसके बाद परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और पड़ोसी गंगा स्नान करने के लिए अवंतिका देवी घाट पहुंचे थे। सभी लोग धार्मिक कार्यक्रम के बाद गंगा स्नान करने आए थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह यात्रा परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन जाएगी। जिस घर में कुछ दिन पहले धार्मिक आयोजन की खुशियां थीं, वहां अनुज की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है।

डीएफओ हरेंद्र सिंह ने बताया अहार गंगा में चित्रिका इंडिका प्रजाति का जलीय जीव पाया जाता है। किशोर के चेहरे पर चोट इसी जलीय जीव के कारण पहुंचने की आशंका है। अवंतिका देवी गंगा घाट पर इनकी मात्रा अत्यधिक है।

दौरा पड़ने के बाद कछुए के हमले की आशंका
एसडीएम अनूपशहर मनीष कुमार के अनुसार अनुज को दौरे पड़ते थे। गंगा स्नान के दौरान उसे दौरा पड़ा था। इसके बाद चित्रिका इंडिका प्रजाति के कछुए के हमले की आशंका जताई गई है। अधिकारियों के अनुसार युवक के चेहरे और शरीर के कोमल अंगों पर गंभीर चोटें आई थीं। घटना की वास्तविक स्थिति और मौत के कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। वन विभाग की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है।

तीन बहनों का इकलौता भाई
अनुज परिवार में तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसके पिता मुकेश राजमिस्त्री का काम करते हैं। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के सदस्यों को विश्वास नहीं हो रहा कि उनके साथ गंगा स्नान करने आया अनुज उनके बीच नहीं रहा।

मेले में एंबुलेंस नहीं, पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाया
अवंतिका देवी गंगा घाट पर नवरात्र के दौरान मेला लगा हुआ है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद घाट पर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं होने का मामला सामने आया। अनुज के घायल होने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस के वाहन का इस्तेमाल करना पड़ा। श्रद्धालुओं की भीड़ और घाट पर होने वाली घटनाओं को देखते हुए यहां एंबुलेंस की व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsगंगा स्नान कर रहे युवक की मगरमच्छ के हमले में मौत, चेहरे पर काटा,कई अंगों पर चोट