यूपी पुलिस की दबिश से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, तमंचे से कनपटी पर मारी गोली
यूपी के बुलंदशहर में कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला हनुमान टीला में युवक ने पुलिस दबिश से परेशान होकर घर की छत पर तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।

यूपी के बुलंदशहर में कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला हनुमान टीला में युवक ने पुलिस दबिश से परेशान होकर घर की छत पर तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। मोहल्ला हनुमान टीला निवासी चमन बंसल ने बताया कि विगत कुछ दिन पूर्व एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर पुलिस घर पर बार-बार मनीष बंसल (42 वर्ष) को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी।
शुक्रवार की रात पुलिस ने घर पहुंचकर मनीष बंसल के बारे में पूछा। इसी दौरान छत पर फायरिंग की आवाज हुई। जहां पहुंचकर देखा, तो मनीष बंसल का शव पड़ा हुआ था। आरोप है कि पुलिस की दबिश से परेशान होकर मनीष बंसल ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मनीष बंसल ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। मौके से तमंचा भी मिला है। साक्ष्य एकत्रित कर जांच की जा रही है।
दो युवकों ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दी
बुलंदशहर नगर कोतवाली और कोतवाली देहात की नई मंडी क्षेत्र में दो युवकों ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। घटनाओं से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। खुदकुशी की वजहों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।
नगर क्षेत्र के नुमाइश मैदान स्थित झुग्गी बस्ती में बुधवार रात मुस्तकीम (35वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला। फंदे पर शव लटका देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है।
दूसरी घटना कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र में हुई। यहां कान्हा क्लीनिक के पीछे रहने वाले 32 वर्षीय विनोद ने भी बुधवार रात फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विनोद की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। विनोद ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विनोद की खुदकुशी की वजह का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस दोनों ही मामलों में आत्महत्या के पीछे रहे कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

