UP Budget Session : अपने घर से बजट लाए हो; कृषि मंत्री के जवाब पर भड़के शिवपाल यादव

Feb 19, 2026 08:46 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

UP Budget Session : यूपी विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन गुरुवार को सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान कई बार हल्की नोकझोंक और राजनीतिक तंज देखने को मिले। सपा विधायक अतुल प्रधान ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बटुक पूजन पर तंज कसा।

UP Budget Session : अपने घर से बजट लाए हो; कृषि मंत्री के जवाब पर भड़के शिवपाल यादव

UP Budget Session LIVE: यूपी विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन गुरुवार को सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान कई बार हल्की नोकझोंक और राजनीतिक तंज देखने को मिले। सपा विधायक अतुल प्रधान ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बटुक पूजन पर टिप्पणी करते हुए ब्राह्मण समाज और शिखा को लेकर तंज कसा, जिससे सदन में कुछ देर तक माहौल गरम रहा। चर्चा के दौरान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह जब विकास कार्यों का जिक्र कर रहे थे, तब सदन में जवाबी टिप्पणियां भी हुईं। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप तय समय से अधिक देर तक बोलते रहे, जिस पर स्पीकर ने उन्हें टोकते हुए समय सीमा का पालन करने की सलाह दी। वहीं, सपा विधायक आरके वर्मा द्वारा सवाल स्पष्ट न करने पर स्पीकर ने हल्के अंदाज में चुटकी ली सदन में सपा विधायकों ने नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी से जुड़े एआई रोबोट के मुद्दे पर चर्चा की मांग भी उठाई। यूपी बजट सत्र के हर अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें।

UP Budget Session LIVE: 19:09 PM-सपा पर तंज कसते हुए एके शर्मा बोले-आप प्लाट कब्जाने का काम न करके सफाई कर्मचारियों की मदद करें। मेनहोल में उतरने के कारण उसमें से निकलने वाली गैस से कइयों की मौत होती थी। उसमें कहा है कि उन कर्मचारियों की सेफ्टी कि उपलब्ध कराई जाए। हमने रोबोटिक मशीन खरीदवाई हैं, वही मशीन गंदगी को साफ करेंगी। अब सफाई कर्मियों को मेनहोल में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कुत्तों की बात पर मंत्री ने कहा, पूरे देश में केवल उत्तर प्रदेश में काम हो रहा है। गरीबों को रोजगार, मकान, पीएम स्वर्ण योजना के मामले में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर आया है।

UP Budget Session LIVE: 19:07 PM-सफाई कर्मियों की चिंता के सवाल पर मंत्री एके शर्मा ने कहा, 2012 से 2017 के कार्यकाल में करते तो बहुत काम आसान होते। मैं जहां भी जाता हूं, जब भी मुझे मौका मिलता है, तब उनकी पीठ पर हाथ फेरने से नहीं रोकता। हमने पहली ही फाइल पर श्रम विभाग की दरों पर मेहनताना देने की बात है तो ये फाइल मंत्री तक नहीं आनी चाहिए इसका लाभ सफाई कर्मचारियों को मिलना चाहिए। सफाई कर्मचारियों की मीटिंग, नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम की मीटिंग में हमने कई बार ये बात कही है। हर नगर पालिका और नगर पंचायत में सेल बनाई जाए और अपने कर्मचारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए काम करे।

UP Budget Session LIVE: 19:05 PM-विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री एके शर्मा ने कहा, जो आपके समय से नाले ध्वस्त चल रहे थे, उसे हमने सही करवाया। लखनऊ के लोगों को जो पूरे देश में सम्मान मिला है, उसका अपमान मत करिए। हमारे नगर निगम के कर्मचारियों का अपमान करने का अधिकार नहीं। आपने गंदगी छोड़ी थी, उसे हमने दूर किया। आपने जो खुले नाले छोड़े थे उसे भी हम ठीक करेंगे। अहाना प्रोजेक्ट पर मंत्री ने कहा, 648 फ्लैट बनाए गए थे 450 बुक हो गए। 125 परिवार उसमें रह रहे हैं। ये पूरा प्रोजेक्ट नगर आयुक्त ने बताया कि पूरा प्रोजेक्ट, नगर निगम के लिए प्रॉफिट है।

UP Budget Session LIVE: 19:00 PM-विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा, नगर विकास विभाग के बजट और उनके कार्यों की जो चर्चा हुई। उन्होंने कहा, विरोध पक्ष के सदस्यों की जो बातें है उन बातों की स्पष्ट करता हूं। अतुल प्रधान की बात पर एके शर्मा ने कहा, मैं अभी विदेश नहीं गया हूं। मैं अन्य रूप से जहां गया हूं वहां से कुछ न कुछ सीखने का प्रयास किया। जिस भूमिका में भी रहा हूं, उस पर अमल किया।

UP Budget Session LIVE: 18:05 PM- एके शर्मा की यूपी की राजनीति में एंट्री को लेकर अतुल प्रधान ने कहा- मंत्री जी की राजनीति में एंट्री एकदम रॉकेट जैसी हुई। जबकि कितने लोग संघर्ष करते रहते हैं। जबकि मंत्री जी आते ही बड़े-बड़े मंत्रालय पा गए।

UP Budget Session LIVE: 18:02 PM- मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा, यूपी की 25 करोड़ की जनता है। सबकी मूलभूत जरूरतें हैं सभी की स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पानी। शिक्षा के क्षेत्र अमूल चूल परिवर्तन हुए हैं। जितने प्राइमरी स्कूल हैं उन्हें स्मार्ट बनाया जा चुका है।

UP Budget Session LIVE: 18:00 PM- सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- जो नए-नए AE भर्ती हुए, वह ऑफिस में ही रहते थे। हमने ट्रांसफर पॉलिसी में बदलाव किया और उन्हें फील्ड में भेजा। उन्होंने शानदार काम किया

UP Budget Session LIVE: 15:48 PM-सपा विधायक संदीप पटेल ने कहा कि यूपी में सरकार जितना चावल बांटती है, उसका 5% भी नहीं खरीदते। अगर जितना बांट रहे हैं। उतना ही खरीद लें तो इन्हें पंजाब-हरियाणा से चावल खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

UP Budget Session LIVE: 15:45 PM- कृषि मंत्री शाही के जवाब पर आपत्ति जताते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि बजट क्या तुम अपने घर से लाए हो। बजट जनता का पैसा है। सिर्फ तारीफ करते चले जा रहे हैं।

UP Budget Session LIVE: 15:35 PM- बहराइच के सपा विधायक आनंद यादव ने खाद की किल्लत का जिक्र करते हुए कहा- मैं विधायक हूं लेकिन मुझे खाद के लिए दूसरे जिले तक जाना पड़ा। आम आदमी की स्थिति आप खुद समझ सकते हैं।

UP Budget Session LIVE: 14:35 PM- ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने निजीकरण पर जवाब देते हुए कहा कि निजीकरण को पूर्व की सरकारों ने बढ़ावा दिया है। हम आज 24 घंटे बिजली दे रहे हैं। छह साल में बिजली दरों में इजाफा नहीं हुआ। यूपी में सोलर ग्रिड बनेंगे।

UP Budget Session LIVE: 14:30 PM- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा- जब सपा की सरकार थी, तब किसानों को बीज नहीं मिलता था, खाद नहीं मिलती थी, उन लोगों के मन में इच्छाशक्ति ही नहीं थी कि वह किसानों के लिए कुछ काम करें। किसानों को भगवान भरोसे छोड़ दिया था।

UP Budget Session LIVE: 13:30 PM- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कैग रिपोर्ट पेश करते हुए कहा- 2021-22 में यूपी सरकार 33,430 करोड़ सरप्लस था, इसके बाद लगातार बढ़ता चला गया। 2024-25 में 59, 326 करोड़ का सरप्लस स्टेट हैं।

UP Budget Session LIVE: 12:56 PM- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना CAG रिपोर्ट पेश कर रहे हैं। उनका कहना है- यूपी अब सर प्लस रेवेन्यू वाला प्रदेश है।

UP Budget Session LIVE: 12:55 PM- विधान परिषद में सपा विधायकों ने नियम 105 के तहत किसानों का मुद्दा उठाया। सपा विधायक गुड्‌डू जमाली ने किसानों की बदहाली, अनिश्चितता और आर्थिक संकट पर बात करते हुए खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल, बिजली और सिंचाई के संसाधनों में बेतहाशा वृद्धि पर सरकार को घेरा। कृषि मंत्री के जवाब से असंतुष्ट सपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

UP Budget Session LIVE: 12:50 PM- यूपी विधानसभा में नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी से जुड़ा AI रोबोट का मामला उठा। सपा विधायकों ने मांग की कि इसपर चर्चा हो। सतीश महाना ने इसे खारिज कर दिया। उन्होने कहा कि वो प्रोग्राम न तो यूपी सरकार ने किया है और न ही वह यूपी में हो रहा। इसलिए इसकी चर्चा नहीं होगी।

UP Budget Session LIVE: 12:35 PM- कृषि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने स्पीकर सतीश महाना से कहा कि मैंने आपको फोन करके आपके क्षेत्र से काम मांगे हैं और फिर हमने काम करवाया है। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि काम करवाया तो अच्छी बात है, मेरे को क्यों गिना रहे हो। बाकी दूसरों को गिना दो। काम करवाने के लिए ही तो बैठे हो वहां।

UP Budget Session LIVE: 12:25 PM- सपा विधायक रागिनी सोनकर ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से करप्शन को लेकर सवाल किया। उन्होने कहा- वाराणसी में मंडी की सड़क के लिए 12 लाख के बजाय 3 करोड़ से ज्यादा भुगतान करवाया गया। 4 लाख की टाइल्स लगना था, 34 लाख का भुगतान करवाया गया।

UP Budget Session LIVE: 12:05 PM- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के जवाब से असंतुष्टि दिखाते हुए सपा के विधायक हंगामा करने लगे। स्पीकर ने मंत्री को बैठाया और फिर सपा विधायकों से कहा- सब लोग खड़े हो जाए। खड़े होकर बोलो। आज किसी को नहीं रोकूंगा। इसके बाद सभी शांत हो गए।

UP Budget Session LIVE: 11:34 AM- सपा के वॉकआउठ होने पर प्रश्नों के निलंबन पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आपत्ति जताई। जिस पर स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि आप दवाब में हैं।

UP Budget Session LIVE: 11:30 AM- विधान परिषद में सपा विधायक आशुतोष सिंहा ने कहा- वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में ज़मीन ख़रीद पहले ट्रस्ट के नाम होता था ,फिर राज्यपाल के नाम होने लगा। जवाब में केशव मौर्य ने कहा कि सपा शासन में 77 लाख लोग दर्शन करने आते थे अब ये संख्या 17 करोड़ हो गई। आप भी जानते है, कि सरकार अच्छा काम कर रही है, सपा ने काम किया होता तो आज उधर नहीं इधर होते।

UP Budget Session LIVE: 11:15 AM- पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप जब समय से अधिक वक्त तक बोलते रहे तो स्पीकर सतीश महाना ने टोकते हुए कहा कि अच्छा नहीं लगेगा कि आपका माइक बंद करना पड़े।

UP Budget Session LIVE: 11:10 AM- सपा विधायक संदीप सिंह ने पूछा कि पिछले दो साल में सरकार ने किन-किन जिलों में नई औद्योगिक यूनिट्स स्थापित की हैं।

UP Budget Session LIVE: 11:05 AM- सपा विधायक राकेश कुमार वर्मा ने पिछड़े वर्ग के युवक-युवतियों के लिए 2022 से 2025 तक टेक्निकल ट्रेनिंग नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया।

UP Budget Session LIVE: 10:35AM- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बहुत कुशलतापूर्वक इस सत्र का संचालन हो रहा है। विभागीय बजट प्रस्तुत करने के पीछे यही उद्देश्य रहता है कि प्रदेश के सभी विभागों के माध्यम से सर्वांगीण विकास हो। हमारी सरकार विकास के लिए समर्पित है। हम लोगों के लिए काम करते हैं।

UP Budget Session LIVE: 10:30 AM- एके शर्मा ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान राम का अमोघ बाण चल चुका है, और कई लोगों का सफाया हो चुका है। अब वर्ष 2027 में सफाया होने से कोई बचा नहीं सकता। जिसे बचना है अब एक ही तरीका है कि वह इधर यानी सत्ता पक्ष की ओर आ जाए।

UP Budget Session LIVE: 10:29 AM- इसी बीच शिवपाल यादव ने अपने स्थान पर खड़े होकर कहा कि पाप आप लोगों ने किया है। जो पाप करेगा बाण उस पर चलेगा। वहीं डा. रागिनी ने कहा कि बाण चलेगा और सरकार तिनका-तिनका हो जाएगी।

UP Budget Session LIVE: 10:27 AM- रागिनी ने कहा कि क्या सरकार बीपीएल सीमा में आने वाले 40 लाख गरीब लोगों को बिजली बिल में छूट देंगे? जिस पर एके शर्मा ने कहा कि आप भी गरीबों का मुफ्त में इलाज किया करिये। सरकार ऐसे लाइफ लाइन उपभोक्ताओं को 53 फीसदी कम दर पर बिजली देने का काम कर रही है। ऐसे करीब 3.72 करोड़ उपभोक्ता हैं।

UP Budget Session LIVE: 10:25AM- सदन में मंत्री एके शर्मा और सपा विधायक रागिनी सोनकर के बीच जमकर बहस हुई। रागिनी ने कहा कि जब ऊर्जा मंत्री क्षेत्र में जाते हैं तो आग बबूला होते हैं और अपनी नाकामी छुपाते हैं।

UP Budget Session LIVE: 10:20 AM- इससे पहले बुधवार को विधानसभा के दोनों सदनों में तीखी बहस और हंगामा हुआ। निजीकरण के मुद्दे पर विधान परिषद में सपा-भाजपा सदस्यों के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। वहीं विधानसभा में मंत्री निषाद और सपा विधायकों में तीखी झड़प हुई।

UP Budget Session LIVE: 10:19 AM- सदन में आज चार विभागों का बजट रखा जाएगा। इनमें कृषि, सिंचाई, नगर विकास और एमएसएमई शामिल हैं। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि बजट में अब तक जिन्हें बोलने का मौका नहीं मिला है, उन्हें इन विभागों के बजट के दौरान बोलने का मौका दिया जाएगा।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |