UP Budget Session Highlights: विधान परिषद से सपा का वॉक आउट, मंत्री नंदी और रागिनी सोनकर में तीखी बहस

Feb 12, 2026 08:53 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Budget Session Highlights: यूपी के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। विधान परिषद में कानून व्यवस्था को लेकर तीखी बहस हुई। जिसके बाद सपा के सदस्य वॉक आउट कर गए। वहीं विधानसभा में सवाल-जवाब के दौरान सपा विधायक रागिनी सोनकर और मंत्री नंद गोपाल नंदी के बीच तीखी बहस हो गई। 

UP Budget Session Highlights: विधान परिषद से सपा का वॉक आउट, मंत्री नंदी और रागिनी सोनकर में तीखी बहस

UP Budget Session Highlights: यूपी बजट सत्र का आज चौथा दिन रहा। विधान परिषद में कानून व्यवस्था को लेकर तीखी बहस हुई। जिसके बाद सपा के सदस्य वॉक आउट कर गए। विधानसभा में सवाल-जवाब के दौरान सपा विधायक रागिनी सोनकर और मंत्री नंद गोपाल नंदी के बीच तीखी बहस हो गई। कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सरकार से सवाल पूछे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपनी सरकार का 10वां बजट पेश होने के बाद बजट वर्ष 2026-27 की एक-एक उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने पिछले नौ सालों में किए बेहतर कामों को बताया। उन्होंने कहा कि नौ सालों में यूपी का बजट तीन गुना बढ़ गया है। हमने कोई नया टैक्स नहीं लगाया और यूपी का कर्ज भी घटाया है। उन्होंने कहा कि 43,565 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि नई योजनाओं के लिए बजट में प्रस्तावित की गई हैं। किसी मुख्यमंत्री को 10वां बजट प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ। पिछले 9 वर्षों में कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया गया है। यूपी बजट सत्र के पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े रहें।

UP Budget Session LIVE: 15:00 PM- खेल पर चर्चा के दौरान सपा विधायक कमाल अख्तर ने कहा, जैसे एक अच्छा डॉक्टर अच्छा स्वास्थ्य मंत्री हो सकता है, ठीक उसी तरह से एक खिलाड़ी अच्छा स्पोर्टस मिनिस्टर हो सकता है। अभी जो मंत्री जी हैं, उन्होंने कभी गिल्ली डंडा तो खेला नहीं है।

UP Budget Session LIVE: 14:59 PM- रागिनी सोनकर के सवालों का जवाब वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने दिया। उन्होंने कहा, एनसीआरबी का डेटा देख लीजिए, हर चीज में कमी आई है। तेलंगाना, उड़ीसा जैसे राज्यों से भी नीचे हैं हम। दोनों विधायकों ने जिन मामलों को उठाया है, उसमें आप पहले समझिए, प्रयागराज में जिन 4 बच्चों की मौत हुई थी, उनकी मौत डूबने से हुई। उसमें एफआईआर हुई है, परिवार को 4-4 लाख रुपए की मदद हुई। आवास भी दिया गया है।

UP Budget Session LIVE: 14:56 PM- सूबे की कानून व्यवस्था पर सपा विधायक रागिनी सोनकर ने सदन में कहा- ये सरकार ऐसा असुर बन चुकी है, जिसकी खुराक इस देश की महिला, युवा, बेरोजगार किसान बन गए हैं। प्रयागराज में मकर संक्रांति की शाम खटीक समाज के 4 लड़कों को मार दिया गया। इनके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। पुलिस ने बताया कि ये बच्चे नग्न होकर खनन वाले गंदे तालाब में नहा रहे थे। आखिर ये कैसे संभव है। यूपी कस्टोडियल डेथ में टॉप पर पहुंच गया है, सरकार को कोर्ट फटकार लगा रहा है, आखिर ये सब कैसे रुकेगा?

UP Budget Session LIVE: 13:55 PM- कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विधान परिषद में समाजवादी पार्टी का हंगामा सदन से वाकआउट

UP Budget Session LIVE: 13:50 PM- विधान परिषद की कार्यवाही भोजनावकाश के लिए दोपहर 3:00 बजे तक के लिए स्थगित

UP Budget Session LIVE: 13:20 PM- विधानपरिषद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सपा MLC आशुतोष सिन्हा पर भड़क गए। उन्होने कहा- इनकी गलती नहीं है। इनके नेता का यही कल्चर है। सिर्फ बिल्डिंग से अस्पताल नहीं चलता। इन्होंने कुकर्म किए हैं। कुकर्म इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि अगर ये अस्पताल बनाते हैं तो ठेका चाचा और भतीजे को दे देते हैं। बिल्डिंग बनाकर लूटने का काम किया। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि कन्नौज में मेडिकल कॉलेज बनाया गया था। कहा कि 2016 में अस्पताल बना, लेकिन अब तक चालू नहीं हुआ। सरकार ऐसा दोहरा व्यवहार क्यों कर रही है।

UP Budget Session LIVE: 12:20 PM- सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यूपी सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रदेश का इतना बड़ा बजट लूटने के लिए लाया गया है।

UP Budget Session LIVE: 12:09 PM-कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यूपी में डीजल की कीमतें पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु सहित करीब 20 राज्यों में सबसे कम हैं। यूपी में डीजल पर वैट भी अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कम है। इसलिए सपा सदस्य का ये सवाल निराधार है

UP Budget Session LIVE: 12:08 PM- सपा विधायक अनिल प्रधान ने किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाया और कहा कि विकास कार्यों के नाम पर किसानों की जमीन औने-पौने दामों पर ली जा रही है। किसान कर्ज से और मौसम की अनिश्चितता से परेशान है।

UP Budget Session LIVE: 12:6 PM- कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि यूपी सरकार के बजट ने महिला, किसान और युवा सभी को निराश किया है। हम सदन में इस मुद्दे को उठाएंगे।

UP Budget Session LIVE: 11:04 AM- बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल चल रहा है। जिसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

UP Budget Session LIVE: 10:44 AM- यूपी बजट 2026 पर योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे ज़्यादा आबादी वाला राज्य है, जिसकी आबादी 25 करोड़ है इसलिए यह बजट सबके विकास और हित के लिए ये बजट है।

UP Budget Session LIVE: 10:42 AM- यूपी बजट सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि आज सदन में चर्चा होगी ,सीएम योगी आदित्यनाथ भी आज बोलेंगे। वे (समाजवादी पार्टी) कुछ भी पढ़ने से पहले ही अपनी राय देने को तैयार हैं। हमने पक्का किया है कि बजट समाज के हर वर्ग के लिए हो, लेकिन वे यह समझ नहीं पा रहे हैं।

UP Budget Session LIVE: 9:47 AM- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 43,565 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि नई योजनाओं के लिए बजट में प्रस्तावित की गई हैं। किसी मुख्यमंत्री को 10वां बजट प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ। पिछले 9 वर्षों में कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया गया है।

UP Budget Session LIVE: 9:45 AM- सीएम योगी ने बजट की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि नौ सालों में यूपी का बजट तीन गुना बढ़ गया है। हमने कोई नया टैक्स नहीं लगाया और यूपी का कर्ज भी घटाया है। यूपी वर्ष 2029-30 में वन ट्रिलियन डॉलर वाला राज्य होगा।

UP Budget Session LIVE: 9:40 AM- सीएम योगी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में सीएजी रिपोर्ट विधानसभा में पेश करने को मंजूरी दी गई।

UP Budget Session LIVE: 9:38 AM- बजट सत्र के दौरान आज 5 सीएजी (भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक) रिपोर्ट पेश की जाएंगी। इनमें उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) और लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना भी शामिल है।

UP Budget Session LIVE: 9:33 AM- यूपी बजट सत्र का आज चौथा दिन है। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। इस दौरान विपक्ष के हंगामे के पूरे आसार हैं।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
Hindi NewsUP Newsup budget session day 4 yogi government sapa congress discussion on governor speech
;;
;