UP Budget LIVE: छोटे उद्योगों के लिए युवाओं को ब्याज मुक्त लोन
UP Budget LIVE: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत छोटे उद्योगों के लिए युवाओं को ब्याज मुक्त लोन की व्यवस्था रखी गई है।


CM YOGI AND SURESH KHANNA SHOWING VICTORY SIGN DURING BUDGET 2026
UP Budget Highlightes: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है। करीब 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपए के इस बजट को चुनाव से पहले विकास और जनकल्याण पर केंद्रित बताया गया है। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत अधिक है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए 43 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाओं की घोषणा की, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार ने महिला सशक्तिकरण के तहत बेटियों की शादी के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता को 51 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दिया है। युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर जोर देते हुए 10 लाख नौकरियां उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रदेश में 14 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे, जिससे चिकित्सा सेवाओं को मजबूत किया जा सके। इसके अलावा तीन नई यूनिवर्सिटीज स्थापित करने की योजना भी शामिल है। सीएम योगी ने रोजगार, विकास को फोकस करने वाला ऐतिहासिक बजट बताया।
UP Budget LIVE: छोटे उद्योगों के लिए युवाओं को ब्याज मुक्त लोन
UP Budget LIVE: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत छोटे उद्योगों के लिए युवाओं को ब्याज मुक्त लोन की व्यवस्था रखी गई है।
UP Budget LIVE: कामकाजी महिलाओं के लिए श्रमजीवी छात्रावास बनेंगे
UP Budget LIVE: सीएम योगी ने कहा कि कामकाजी महिलाओं के लिए जिला स्तर पर श्रमजीवी छात्रावास बनाने के लिए बजट में राशि रखी गई है। वहीं युवाओं के लिए हर कमिश्नरी में एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनेगी।
UP Budget LIVE: बजट में पिछड़े जिलों का खास ध्यान रखा गया है- सीएम योगी
UP Budget LIVE: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट में पिछड़े जिलों का खास ख्याल रखा गया है। सिटी इकोनॉमिक जोन बनाए जाएंगे।
UP Budget LIVE: बजट का 12.4% शिक्षा पर खर्च होगा- सीएम योगी
UP Budget LIVE: सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार के कुल बजट का 12.4 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर, 6 फीसदी चिकित्सा पर और 9 फीसदी हिस्सा कृषि से जुड़ी योजनाओं पर खर्च होगा।
UP Budget LIVE: अन्न भंडारण योजना के तहत गोदाम बनाने के लिए सब्सिडी मिलेगी- CM योगी
UP Budget LIVE: सीएम योगी ने कहा कि सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत वेयर हाउस, गोदाम बनाने के लिए सब्सिडी दी जाएगी।
UP Budget LIVE: बीते 9 साल में कोई भी नया टैरिफ नहीं लगाया- CM योगी
UP Budget LIVE: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 9 साल के भीतर राज्य में कोई भी नया टैरिफ नहीं लगाया गया है।
UP Budget LIVE: किसानों को अन्नदाता के साथ उद्यमी बनाने की कोशिश- CM योगी
UP Budget LIVE: सीएम योगी ने कहा कि अन्नदाता किसान भारत के विकास की धुरी है। राज्य सरकार मानती है कि किसान विकास के भागीदार हैं। अब अन्नदाता को उद्यमी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ऐसी अनेक योजनाओं पर काम कर रही है।
UP Budget LIVE: यूपी में बेरोजगारी दर 2.24% के नीचे पहुंची- CM योगी
UP Budget LIVE: यूपी में बेरोजगारी दर 2.24 फीसदी से नीचे पहुंच गई है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।
UP Budget LIVE: बजट में रोजगार और विकास पर फोकस- CM योगी
UP Budget LIVE: सीएम योगी ने कहा कि बजट में रोजगार और विकास पर फोकस है। नई योजनाओं का बजट में प्रावधान किया गया है।
UP Budget LIVE: यूपी का अबतक का सबसे बड़ा बजट- CM योगी
UP Budget LIVE: यूपी का अबतक का सबसे बड़ा बजट है। जो महिलाओं, किसानो और युवाओं के लिए है।
UP Budget LIVE: बीते 9 सालों में 10वां बजट पेश हुआ, ऐसा पहली बार हुआ- सीएम योगी
UP Budget LIVE: बजट पर मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछले 9 साल में हमारी सरकार का 10वां बजट पेश हुआ। ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुई। बीते 9 सालों में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है।
UP Budget LIVE: सब पुराना कुछ नया नहीं; योगी सरकार के बजट पर माता प्रसाद का तंज
UP Budget LIVE: बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि रोजगार के लिए कुछ नहीं है। बजट में सब पुराना नया कुछ नहीं है। ये घाटे का बजट, अच्छा बजट नहीं है। किसान, युवा को बजट से लाभ नहीं हुआ है।
UP Budget LIVE: विदाई बजट के साथ बीजेपी की विदाई तय है, अखिलेश यादव का तंज
UP Budget LIVE: योगी सरकार के 10वें बजट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होने कहा कि यूपी सरकार के विदाई बजट के साथ भाजपा की भी विदाई तय है।
UP Budget LIVE: उच्च शिक्षण संस्थानों में नई योजना के लिए 14.50 करोड़
UP Budget LIVE: उच्च शिक्षण संस्थानों मैनचेस्टर मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति की नई योजना के लिए 14 करोड़ 50 लाख आवंटित
UP Budget LIVE: कुकरैल वन क्षेत्र में नाइट सफारी के लिए 207 करोड़
UP Budget LIVE: लखनऊ में कुकरैल वन क्षेत्र में नाइट सफारी के लिए 207 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
UP Budget LIVE: युवा उद्यमी विकास के लिए 1000 करोड़
UP Budget LIVE: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लिए 1000 करोड़ रुपए आवंटित हुए हैं। प्रति वर्ष एक लाख सूक्ष्म उद्यामों का लक्ष्य रखा गया है।
UP Budget LIVE: आयुष सेवाओं के लिए 2867 करोड़
UP Budget LIVE: आयुष सेवाओं के लिए 2867 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं।
UP Budget LIVE: स्कूटी योजना के लिए 400 करोड़
UP Budget LIVE: लड़कियों की स्कूटी योजना के लिए 400 करोड़ रुपए आवंटित हुए हैं।
UP Budget LIVE: जी राम जी के लिए 4580 करोड़
UP Budget LIVE: पंचायतीराज को 32090 करोड़ और जी राम जी के लिए 4580 करोड़ आवंटित हुए।
UP Budget LIVE: शिक्षकों और शिक्षण कर्मचारियों को कैशलेस इलाज के लिए 358 करोड़
UP Budget LIVE: बेसिक शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कैशलेश इलाज के लिए 358 करोड़
UP Budget LIVE: ग्राम्य विकास को 25,500 करोड़
UP Budget LIVE: ग्राम्य विकास को 25,500 करोड़, ग्रामीण क्षेत्रों के त्वरित आर्थिक विकास योजना में 2400 करोड़ का प्रावधान
UP Budget LIVE: नगर विकास के लिए 26,514 करोड़
UP Budget LIVE: नगर विकास के लिए 26,514 करोड़ और राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के लिए 50 करोड़ का कॉर्पस फंड आवंटित
UP Budget LIVE: व्यावसायिक शिक्षा-कौशल विभाग के लिए 3349 करोड़
UP Budget LIVE: व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग का बजट 88 प्रतिशत बढ़ाया गया है। जो 3349 करोड़ रुपए हो गया है।
UP Budget LIVE: गरीब परिवारों की लड़कियो की शादी के लिए 150 करोड़
UP Budget LIVE: अनुसूचित जाति के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना हेतु 100 करोड़ रूपये तथा सामान्य वर्ग के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी योजना हेतु 50 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित।
UP Budget LIVE: लड़कियों की शादी के लिए अनुदान राशि 1 लाख रुपए हुई
UP Budget LIVE: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत सभी वर्ग की लड़कियों के विवाह के लिए अनुदान राशि रूपये 51,000/- से बढ़ाकर 1.01 लाख रूपये कर दी गयीं है। योजना हेतु 750 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
UP Budget LIVE: नई सिटी इकोनॉमिक रीजन योजना के लिए 100 करोड़
UP Budget LIVE: नई सिटी इकोनॉमिक रीजन योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट
UP Budget LIVE: फ्री टैबलेट और स्मार्ट फोन के लिए 2374 करोड़
UP Budget LIVE: फ्री टैबलेट और स्मार्ट फोन के लिए 2374 करोड़ रुपए आवंटित
UP Budget LIVE: पुलिस विभाग के भवनों के लिए 2608 करोड़
UP Budget LIVE: पुलिस विभाग के अनावासीय भवनो के निर्माण के लिए 1374 करोड़ और आवासीय भवनों के लिए 1234 करोड़ आवंटित किए हैं।
UP Budget LIVE: स्मार्ट सिटी की तर्ज पर 7 नगर निगमों का विकास
UP Budget LIVE: स्मार्ट सिटी की तर्ज पर यूपी के 7 नगर निगमों (अयोध्या, फिरोजाबाद, गोरखपुर, गाजियाबाद, मथुरा-वृंदावन, मेरठ और शाहजहांपुर) को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की पहल
UP Budget LIVE: नागरिक उड्डयन के लिए 2111 करोड़
UP Budget LIVE: नागरिक उड्डयन के लिए 2111 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
UP Budget LIVE: सूबे में हवाई पट्टियों के लिए 1100 करोड़
UP Budget LIVE: प्रदेश में हवाई पट्टियों के निर्माण और भूमि अर्जन के लिए 1100 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
UP Budget LIVE: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 750 करोड़
UP Budget LIVE: जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की स्थापना के लिए 750 करोड़ आवंटित हुए हैं।
UP Budget LIVE: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लिए 1000 करोड़
UP Budget LIVE: नई स्कीम मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लिए 1000 करोड़ आवंटित
UP Budget LIVE: एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन योजना के लिए 575 करोड़
UP Budget LIVE: सरदार वल्लभ भाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन की नई योजना के लिए 575 करोड़ रुपये
UP Budget LIVE: एमएसएमई सेक्टर के लिए 822 करोड़
UP Budget LIVE: बजट में एमएसएमई सेक्टर के लिए 3822 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
UP Budget LIVE: अयोध्या के विकास के लिए 100 करोड़
UP Budget LIVE: अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए 100 करोड़ आवंटित
UP Budget LIVE: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए 225 करोड़
UP Budget LIVE: यूपी में नई स्कीम मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना शुरू होगी। जिसके लिए 225 करोड़ आवंटित हुए हैं।
UP Budget LIVE: ऊर्जा क्षेत्र के लिए 65,926 करोड़
UP Budget LIVE: ऊर्जी के क्षेत्र के लिए 65,926 करोड़ खर्च होंगे
UP Budget LIVE: नॉर्थ साउथ कॉरिडोर के लिए 400 करोड़
UP Budget LIVE: नॉर्थ साउथ कॉरिडोर के लिए 400 करोड़ और नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति के लिए 22,676 करोड़ मिले
UP Budget LIVE: कौशल विकास के लिए पीपीपी मॉडल पर सेंटर खुलेंगे
UP Budget LIVE: कौशल विकास केन्द्रों की क्षमता बढ़ेगी। पीपीपी मॉडल पर नए केंद्र खुलेंगे। महिलाओं के लिए अलग केंद्र स्थापित किए जाएंगे ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।