Hindi NewsUP Newsup bride robbery racket busted gang leader absconding six gang members arrested
यूपी की इस लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश, गिरोह का सरगना फरार; छह गैंग मेंबर हुए गिरफ्तार

यूपी की इस लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश, गिरोह का सरगना फरार; छह गैंग मेंबर हुए गिरफ्तार

संक्षेप:

पुलिस के अनुसार चंदौली जिले के दाउदपुर निवासी अजीत ने आगरा के ट्रांस जमुना कॉलोनी, एत्माददौला निवासी एक परिवार से संपर्क कर उनके पुत्र सचिन की शादी कराने का झांसा दिया। प्लानिंग के तहत दूल्हे की मां मीरा देवी पति अखिलेश के साथ सोमवार को राजगढ़ थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव पहुंचीं।

Feb 10, 2026 09:25 pm ISTAjay Singh संवाददाता, राजगढ़ (मिर्जापुर)
share Share
Follow Us on

शादी कराने के नाम पर लोगों से धन उगाही करने वाले गिरोह का मिज राजगढ़ पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरोह का सरगना फरार है। आरोपियों ने आगरा के एक परिवार से शादी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी की थी।

पुलिस के अनुसार चंदौली जिले के दाउदपुर निवासी अजीत ने आगरा के ट्रांस जमुना कॉलोनी, एत्माददौला निवासी एक परिवार से संपर्क कर उनके पुत्र सचिन की शादी कराने का झांसा दिया। तय योजना के तहत दूल्हे की मां मीरा देवी पति अखिलेश के साथ सोमवार को राजगढ़ थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव पहुंचीं। यहां शादी की तैयारियों, कपड़े और आभूषण खरीदने के नाम पर गिरोह के सदस्यों ने उनसे 1.5 लाख रुपये ऐंठ लिए। शाम को दूल्हे पक्ष को विशुनपुरा गांव स्थित एक छोटे मंदिर ले जाया गया। वहां पहले से मौजूद युवती से आनन-फानन में शादी करा दी गई।

ये भी पढ़ें:दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने किया टेढ़ा मुंह, फिर खींचने लगी कपड़े, टूट गई शादी

इसके बाद सभी लोग ऑटो से मिर्जापुर के लिए रवाना हुए। रास्ते में नदीहार बाजार पहुंचने पर दुल्हन ने ठंड लगने की बात कहकर स्वेटर खरीदने को कहा। मौका पाकर वह भागने लगी, लेकिन दूल्हे पक्ष के लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसी बीच शादी कराने वाले अन्य लोग वहां पहुंच गए और दूल्हे पक्ष से मारपीट करने लगे। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने सभी को थाने लाकर पूछताछ की। इसके बाद ठग गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन मनीषा समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 हजार रुपये बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि फरार सरगना अजीत की तलाश जारी है।

ये आरोपी पकड़ाए

मनीषा निवासी भवानीपुर, राजगढ़ मिर्जापुर।

जिऊती निवासी चौखड़ा, राजगढ़, मिर्जापुर।

रीता निवासी लालपुर, मड़िहान मिर्जापुर

जितेंद्र और उसकी पत्नी महिमा निवासी, दाउदपुर, चकिया, चंदौली।

रामविलास निवासी सवैया पट्टीदारी, सैयदराजा, चंदौली।

ये भी पढ़ें:ये कैसा पति? पत्नी के इलाज में पैसे खर्च होने लगे तो कर दी हत्या

दो से तीन हजार रुपए में तैयार करते थे दुल्हन

थानाध्यक्ष वेद प्रकाश ने बताया कि चंदौली के दाउदपुर निवासी अजीत का एक संगठित गिरोह है। जो फर्जी दुल्हन बनाकर और दुल्हन के रिश्तेदार-नातेदार बनकर झांसा दे ठगी करते थे। दो से तीन हजार रुपए में गांव से ही लड़की को दुल्हन बनने के लिए तैयार कर लेते थे। शादी कराने के लिए दूर-दराज के लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। उसके बाद उन्हें अपने चिह्नित स्थान पर बुलाकर घटना को अंजाम देते थे। गिरोह के सदस्य आठ से दस फर्जी शादियां करा चुके हैं। एक से तीन लाख रुपए में सौदा तय करते थे।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |