UP Board 10th Result 2026 (OUT) LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 90.42 फीसदी छात्र पास, कशिश, अंशिका स्टेट टॉपर

UP Board 10th Result 2026 (OUT) LIVE Updates: यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम आज 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित कर दिया गया। सभी छात्र यूपी बोर्ड (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in , डिजीलॉकर या एसएमएस के जरिए अपनी मार्कशीट तुरंत चेक कर सकते हैं।

UP Board 10th Result 2026 (OUT) LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 90.42 फीसदी छात्र पास, कशिश, अंशिका स्टेट टॉपर

up board class 10 result 2026 live updates marksheet download upmsp edu in upresults nic in date time sarkari results

Himanshu Tiwari| लाइव हिन्दुस्तान,प्रयागराज |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

UP Board 10th Result 2026 (OUT) LIVE Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज यानी 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे हाईस्कूल के नतीजे upresults.nic.in पर जारी कर दिए गैं। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में इस बार कुल पास प्रतिशत 90.42 दर्ज किया गया है। हाईस्कूल टॉपर्स की सूची में कशिश वर्मा (सीतापुर) ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप स्थान प्राप्त किया है। वहीं अंशिका वर्मा (बाराबंकी) ने भी 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया और संयुक्त रूप से स्टेट टॉपर बनीं। इस साल करीब 27.32 लाख छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिनका महीनों का लंबा इंतजार आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए खत्म हो गया। आधिकारिक वेबसाइट्स और अन्य प्लैटफॉर्म्स पर रिजल्ट का लिंक तुरंत लाइव कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट, डिजीलॉकर या एसएमएस के जरिए अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान पर नतीजों को आसानी से देखने के लिए छात्र नीचे दिए लिंक पर विजिट कर सकते हैं।

रिकॉर्ड स्पीड से चेक हुईं कॉपियां

इस बार यूपी बोर्ड ने परीक्षाओं और कॉपियों की चेकिंग के मामले में गजब की तेजी दिखाई है। आपको बता दें कि 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च के बीच कराई गई थीं। इसके तुरंत बाद, 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कॉपियों का मूल्यांकन भी पूरा कर लिया गया। इतनी जल्दी चेकिंग पूरी करना कोई आसान काम नहीं था। इसके लिए बोर्ड ने करीब 1.53 लाख कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी, जिनमें से 83,800 से ज्यादा तो सिर्फ एग्जामिनर थे। इस जबरदस्त स्पीड का ही नतीजा है कि पिछले साल (25 अप्रैल) के मुकाबले इस बार रिजल्ट और भी पहले आ रहा है।

रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका

अगर आप सीधा वेबसाइट से नतीजे देखना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें -

1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जाएं।

2. होमपेज पर आपको "UP Board Class 10 Result 2026" का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर और जो भी जरूरी डिटेल्स मांगी गई हैं, वो सही सही भरें।

4. 'सबमिट' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकालकर रख लें।

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: विशेष प्रावधान के तहत 3,286 छात्रों ने दी परीक्षा

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार 3,286 छात्रों ने विशेष प्रावधान के तहत आंशिक विषयों में परीक्षा दी। बोर्ड के नियमों के तहत इन छात्रों को निर्धारित परिस्थितियों में परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। यह आंकड़ा बताता है कि बोर्ड ने विभिन्न श्रेणियों के छात्रों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा प्रक्रिया को अधिक समावेशी बनाया है।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: हाईस्कूल टॉप 10 में सीतापुर के 13 छात्र

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड के रिजल्ट में सीतापुर के मेधावियों ने इस बार परचम लहरा दिया है। हाईस्कूल टॉपर लिस्ट में सीतापुर के 13 छात्र और इंटरमीडिएट टॉप टेन में सीतापुर के चार छात्र आए हैं।

बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज बिलौली बाजार महमूदाबाद की कशिश वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान पाया है।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: बदायूं बना टॉप जिला, आगरा और अलीगढ़ भी आगे

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में इस बार जिला स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। बदायूं ने 95.78 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ टॉप पर जगह बनाई है। इसके बाद आगरा 95.40 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि अलीगढ़ ने 95.36 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। प्रयागराज भी 95.36 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ टॉप प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल रहा। इन आंकड़ों से साफ है कि इस बार कई जिलों ने एक समान रूप से बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे राज्य का कुल परिणाम मजबूत रहा है।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: कुल पास प्रतिशत 90.42%, 26 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 का कुल पास प्रतिशत 90.42 दर्ज किया गया है, जो इस साल के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है। इस परीक्षा में कुल 26,01,381 छात्रों ने भाग लिया था। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बड़ी संख्या में छात्रों ने सफलता हासिल की है, जिससे इस साल का रिजल्ट संतोषजनक माना जा रहा है। परिणामों के साथ छात्रों के स्कोरकार्ड आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें वे अपने रोल नंबर की मदद से देख सकते हैं।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: संस्थागत छात्रों का बेहतर प्रदर्शन, प्राइवेट कैंडिडेट्स से बड़ा अंतर

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में संस्थागत और प्राइवेट छात्रों के प्रदर्शन में साफ अंतर देखने को मिला है। संस्थागत छात्रों का पास प्रतिशत 90.51 रहा, जबकि प्राइवेट कैंडिडेट्स का पास प्रतिशत 66.67 दर्ज किया गया। दोनों श्रेणियों के बीच कुल 23.84 प्रतिशत का अंतर सामने आया है, जो इस बार के रिजल्ट में एक महत्वपूर्ण ट्रेंड को दर्शाता है।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: मेरठ के होनहारों का जलवा, अदीबा बनीं जिला टॉपर, टॉप-10 में शानदार प्रदर्शन

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में मेरठ जिले के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस बार अदीबा ने 95.67% अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दक्ष और तृप्ति ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल कर शानदार उपलब्धि दर्ज की। टॉप-10 में शामिल अधिकांश छात्रों ने 93% से अधिक अंक प्राप्त किए, जो जिले की मजबूत शैक्षणिक स्थिति को दर्शाता है। खास बात यह रही कि छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया और टॉप सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

यहां देखें मेरठ के टॉपरों की लिस्ट

मेरठ टॉपर्स लिस्ट (हिंदी में)

  1. अदीबा - 574/600 (95.67%)
  2. दक्ष - 573/600 (95.50%)
  3. तृप्ति - 569/600 (94.83%)
  4. आयुष - 568/600 (94.67%)
  5. याकुल - 566/600 (94.33%)
  6. तानिया सिंह - 565/600 (94.17%)
  7. आर्यन - 564/600 (94.00%)
  8. कीर्ति - 564/600 (94.00%)
  9. चीनू - 564/600 (94.00%)
  10. अनन्या मित्रा - 563/600 (93.83%)
Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: 10वीं का रिजल्ट जारी, छात्र अब ऑनलाइन देख सकते हैं परिणाम; कशिश, अंशिका स्टेट टॉपर

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे यूपी बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक पोर्टल्स पर स्कोरकार्ड उपलब्ध करा दिया गया है, जहां छात्र अपने रोल नंबर की मदद से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: आधिकारिक वेबसाइट फिर से चालू, यहां देखें डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण कुछ समय के लिए दिक्कत आई थी, लेकिन अब वेबसाइट फिर से सुचारू रूप से काम कर रही है। छात्र सीधे https://upmsp.edu.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रोल नंबर डालकर छात्र अपनी मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के उपयोग के लिए उसे सुरक्षित भी रख सकते हैं।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: तीसरे स्थान पर 3 छात्र, सभी ने हासिल किए 97.33% अंक

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में इस बार तीसरे स्थान पर तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई है। इनमें सीतापुर के बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की अर्पिता, झांसी के लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के ऋषभ साहू और बाराबंकी के मॉडर्न अकादमी इंटर कॉलेज की परी वर्मा शामिल हैं।

इन तीनों छात्रों ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है और संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस साल का रिजल्ट टॉपर्स की शानदार परफॉर्मेंस के लिए भी खास माना जा रहा है।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, पास प्रतिशत में लड़कों से आगे

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में एक बार फिर लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। इस बार कुल सफल छात्रों में 11,72,862 लड़के और 11,79,319 लड़कियां शामिल हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 87.30 दर्ज किया गया है, जबकि लड़कियों ने 93.76 प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है।

यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि इस साल भी बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में अधिक सफलता हासिल की है, जिससे पिछले वर्षों का ट्रेंड लगातार जारी है।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: अंशिका वर्मा और कशिश वर्मा बनीं संयुक्त टॉपर, 97.83% अंक

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में इस बार टॉपर्स की सूची में संयुक्त टॉपर देखने को मिले हैं। बाराबंकी के मॉडर्न अकादमी इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह कशिश वर्मा ने भी समान 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप रैंक हासिल की है। दोनों छात्रों के शानदार प्रदर्शन ने इस साल के रिजल्ट को और भी खास बना दिया है।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: पिछले साल का रिजल्ट ट्रेंड कैसा रहा? जानें 2025 के आंकड़े

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों के बीच उत्सुकता के बीच पिछले साल के आंकड़े भी काफी चर्चा में हैं। साल 2025 में कुल 25,45,815 छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें 13,27,024 लड़के और 12,18,791 लड़कियां शामिल थीं। उस साल हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 90.1 रहा था, जो मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है।

लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया था, जहां 11,44,138 लड़कियां पास हुईं और उनका पास प्रतिशत 93.87 रहा। वहीं लड़कों में 11,49,984 छात्र पास हुए, जिनका पास प्रतिशत 86.66 दर्ज किया गया। इस तरह लड़कियों ने लड़कों से 7.21 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया था, जो पिछले वर्षों के ट्रेंड को भी दर्शाता है।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश, DigiLocker और अन्य प्लेटफॉर्म से देखें परिणाम

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण साइट क्रैश हो गई है, जिससे कई छात्रों को रिजल्ट देखने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है और वे वैकल्पिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। DigiLocker और लाइव हिन्दुस्तान जैसे भरोसेमंद माध्यमों पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराया गया है, जहां से छात्र आसानी से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी

UP Board 10th Result 2026 Live Updates:यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। इस बार कुल पास प्रतिशत 90.42 दर्ज किया गया है। हाईस्कूल टॉपर्स की सूची में कशिश वर्मा (सीतापुर) ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं अंशिका वर्मा (बाराबंकी) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए समान अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनीं।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: 10वीं का रिजल्ट कुछ ही पलों में होगा जारी, प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है और कुछ ही पलों में परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया जाएगा। इस दौरान बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी रिजल्ट से जुड़ी अहम जानकारी और आंकड़े भी साझा करेंगे। जैसे ही घोषणा पूरी होगी, रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा, जिसके बाद छात्र तुरंत अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें अपनी डिजिटल मार्कशीट, आसान स्टेप्स जानें

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker के जरिए आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले results.digilocker.gov.in पर जाना होगा। वहां “UP Board Class 12 Result 2026” के विकल्प पर क्लिक करें और अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।

इसके बाद “Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad” को सेलेक्ट करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें। सभी जानकारी सही भरने के बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: एडमिट कार्ड है सबसे जरूरी दस्तावेज, संभालकर रखना बेहद जरूरी

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है, क्योंकि इसमें रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज होती है, जिसकी मदद से छात्र अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं। जिन छात्रों के पास एडमिट कार्ड नहीं होता, उन्हें रिजल्ट देखने में देरी या दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट जारी होने तक अपना एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें, ताकि समय पर बिना किसी परेशानी के अपनी मार्कशीट एक्सेस कर सकें।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: आज 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा रिजल्ट का ऐलान, तुरंत एक्टिव होगा लिंक

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज 23 अप्रैल को शाम 4 बजे एक औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। इस दौरान बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें बोर्ड सचिव भी शामिल होंगे, नतीजों के साथ कई अहम आंकड़े भी साझा करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होते ही आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जिसके बाद छात्र तुरंत अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: बिना इंटरनेट भी देखें रिजल्ट, SMS से तुरंत मिलेगी मार्कशीट

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड ने उन छात्रों के लिए SMS सुविधा उपलब्ध कराई है जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या जिन क्षेत्रों में नेटवर्क कमजोर है। छात्र निर्धारित प्रारूप में अपना रोल नंबर लिखकर 56263 पर SMS भेज सकते हैं, जिसके बाद उन्हें सीधे मोबाइल पर उनका रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के किसी भी कोने में बैठा छात्र बिना किसी रुकावट के आसानी से अपना परिणाम देख सके।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: रिकॉर्ड समय में पूरी हुई कॉपियों की जांच

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: इस साल यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया में गजब की तेजी दिखाई है। हाईस्कूल की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चली थीं। इसके ठीक बाद 18 मार्च से मूल्यांकन का काम शुरू हुआ और 4 अप्रैल तक कॉपियों को जांचने का काम पूरा कर लिया गया।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: फाइनल वेरिफिकेशन से तैयार होंगी त्रुटिरहित मार्कशीट

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले अंतिम स्तर पर सभी डेटा का गहन वेरिफिकेशन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में छात्रों के अंक, रोल नंबर और व्यक्तिगत विवरण की दोबारा जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की गलती या विसंगति की संभावना पूरी तरह खत्म हो सके। बोर्ड का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर छात्र को उसकी मेहनत के अनुसार सही और त्रुटिरहित परिणाम मिले, जिससे आगे एडमिशन और अन्य प्रक्रियाओं में किसी तरह की परेशानी न हो।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: पिछले साल से पहले आएंगे नतीजे, तेज सिस्टम से छात्रों को बड़ी राहत

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड इस बार 2025 की तुलना में पहले रिजल्ट जारी करने जा रहा है, जो मूल्यांकन और प्रोसेसिंग सिस्टम में आई तेजी को दर्शाता है। कॉपियों की जांच और डेटा प्रोसेसिंग को पहले से ज्यादा व्यवस्थित और तेज तरीके से पूरा किया गया है, जिससे रिजल्ट तैयार करने में कम समय लगा है। इसका सीधा फायदा छात्रों को मिलेगा क्योंकि लंबे इंतजार का तनाव इस बार काफी हद तक कम हो गया है और उन्हें जल्दी अपने परिणाम देखने का अवसर मिलेगा।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: 10वीं का रिजल्ट आज 4 बजे होगा जारी

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाईस्कूल का परिणाम आज दोपहर 4:00 बजे आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा। लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, क्योंकि बोर्ड की ओर से परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए आसानी से देख सकेंगे।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: रोल नंबर भूल गए? ऐसे आसानी से करें रिकवर

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: अगर किसी छात्र को अपना रोल नंबर याद नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले वह अपने एडमिट कार्ड को चेक कर सकता है, क्योंकि उसमें रोल नंबर समेत सभी जरूरी जानकारी दर्ज होती है। अगर एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए, जहां से आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर रोल नंबर प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा रिजल्ट के समय यूपीएमएसपी पोर्टल upmsp.edu.in पर अस्थायी सर्च सुविधा भी मिल सकती है, जिसमें छात्र अपना नाम, माता-पिता का नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारी डालकर अपना रोल नंबर आसानी से वापस पा सकते हैं।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका, ऐसे देखें अपनी मार्कशीट

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को ऑनलाइन चेक करना काफी आसान है और छात्र कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मार्कशीट देख सकते हैं। सबसे पहले छात्रों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर “UP Board Class 10 Result 2026” का लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा।

लिंक ओपन होने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां छात्रों को अपना रोल नंबर और मांगी गई जरूरी जानकारी सही तरीके से भरनी होगी। सभी डिटेल्स भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट भी निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: इंटरनेट न हो तो SMS से देखें रिजल्ट

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड ने इस बार कम इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों के छात्रों के लिए SMS सुविधा भी उपलब्ध कराई है। जिन छात्रों के पास स्थिर इंटरनेट नहीं है, वे “UP10” के साथ अपना रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेज सकते हैं, जिसके बाद उनका रिजल्ट सीधे SMS के जरिए मिल जाएगा। इस व्यवस्था से खासकर ग्रामीण इलाकों के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि वे बिना इंटरनेट के भी आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेंगे स्कोरकार्ड, ऐसे करें आसानी से चेक

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट UPMSP पोर्टल पर जारी किया जाएगा, जहां छात्र अपने रोल नंबर दर्ज करके स्कोरकार्ड देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए बोर्ड ने कई प्लेटफॉर्म भी सक्रिय किए हैं, ताकि छात्रों को किसी तरह की दिक्कत न हो और वे आसानी से अपना परिणाम एक्सेस कर सकें। इस व्यवस्था का उद्देश्य यही है कि हर छात्र बिना रुकावट के अपना रिजल्ट समय पर देख सके।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: सिर्फ एसएमएस भेज कर पाएं रिजल्ट

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: जिन इलाकों में इंटरनेट की दिक्कत है, वहां के स्टूडेंट्स सिर्फ एक एसएमएस (SMS) भेजकर भी अपना रिजल्ट पा सकते हैं। अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं, टाइप करें UP10 (स्पेस) अपना रोल नंबर और इसे 56263 पर भेज दें। कुछ ही सेकंड्स में आपके विषयवार नंबर आपके फोन की स्क्रीन पर होंगे।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: लाइव हिन्दुस्तान पर भी देख सकेंगे 10वीं का रिजल्ट

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 छात्र सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट ही नहीं, बल्कि लाइव हिन्दुस्तान पर भी देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद इस प्लेटफॉर्म पर भी छात्रों को अपनी मार्कशीट देखने की सुविधा मिलती है, जिससे वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के दौरान आसानी बनी रहती है। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से यहां लॉगिन करके तुरंत अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। यहां देखें लिंक

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: रिकॉर्ड समय में पूरी हुई कॉपी जांच, 1.5 लाख से ज्यादा स्टाफ हुआ शामिल

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया है। कॉपियों की जांच 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच संपन्न हुई, जिसमें करीब 1.53 लाख कर्मियों को लगाया गया था। इनमें 83,800 से अधिक परीक्षक शामिल थे, जिन्होंने बड़ी संख्या में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। इतनी बड़ी टीम और सीमित समय में काम पूरा होने से बोर्ड की तैयारी और सिस्टम की दक्षता साफ नजर आती है, जिससे अब रिजल्ट समय पर और सुचारु रूप से जारी होने की उम्मीद बढ़ गई है।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: मार्कशीट में किए गए हैं 16 बड़े बदलाव

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: फर्जी मार्कशीट और धोखाधड़ी को रोकने के लिए इस बार यूपी बोर्ड ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। 2026 की इस नई मार्कशीट में करीब 16 तरह के सुरक्षा फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें से कुछ तो खुली आंखों से देखे जा सकते हैं, जबकि कुछ को चेक करने के लिए खास उपकरणों की ज़रूरत पड़ेगी।

इतना ही नहीं, नतीजों को सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी और गोरखपुर जैसे बड़े जिलों में 'हाइब्रिड टेक्नोलॉजी' का इस्तेमाल किया गया था। इसमें कॉपियों के नंबरों को मैन्युअली चढ़ाने के साथ साथ डिजिटल तरीके से भी अपलोड किया गया, ताकि कोई भी गलती न हो और बच्चों की मेहनत का उन्हें पूरा फल मिले।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: इस बार भी लड़कियां कर सकती हैं बेहतर प्रदर्शन, पिछले ट्रेंड का असर संभव

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: पिछले कुछ वर्षों के रिजल्ट ट्रेंड को देखें तो यूपी बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत लगातार लड़कों से बेहतर रहा है। इसी आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि 2026 के परिणामों में भी यह रुझान जारी रह सकता है। हालांकि अंतिम तस्वीर रिजल्ट जारी होने के बाद ही साफ होगी, लेकिन अब तक के पैटर्न से यह संकेत मिलता है कि लड़कियां एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: 27 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म, आज 4 बजे आएंगे नतीजे

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में शामिल हुए करीब 27.32 लाख छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। बोर्ड शाम 4 बजे आधिकारिक पोर्टल्स के जरिए रिजल्ट जारी करेगा, जहां छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकेंगे। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह अहम पल है, क्योंकि यही नतीजे उनकी आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: हाइब्रिड मार्क्स अपलोडिंग सिस्टम लागू

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड ने इस साल रिजल्ट प्रक्रिया को और मजबूत बनाने के लिए हाइब्रिड मार्क्स अपलोडिंग सिस्टम की शुरुआत की है। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत मैन्युअल टैबुलेशन के साथ डिजिटल अपलोडिंग को जोड़ा गया, ताकि डेटा में गलती की संभावना कम हो और पारदर्शिता बढ़े। इसे प्रमुख जिलों में लागू किया गया है, जहां इस नई व्यवस्था के जरिए रिजल्ट प्रोसेस को ज्यादा भरोसेमंद और सटीक बनाने की कोशिश की गई है।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: रिजल्ट डे पर ट्रैफिक कम करने के लिए मल्टी-प्लेटफॉर्म व्यवस्था

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड ने रिजल्ट के दिन वेबसाइट पर बढ़ने वाले भारी ट्रैफिक को संभालने के लिए इस बार मल्टी-प्लेटफॉर्म एक्सेस की सुविधा दी है। आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ DigiLocker जैसे प्लेटफॉर्म पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि एक ही सर्वर पर दबाव कम हो सके। इस व्यवस्था का मकसद यही है कि छात्रों को रिजल्ट चेक करते समय स्लो वेबसाइट या तकनीकी दिक्कतों का सामना न करना पड़े और वे आसानी से अपने अंक देख सकें।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: DigiLocker पर मिलेगी वेरिफाइड डिजिटल मार्कशीट, एडमिशन में होगी मान्य

UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होते ही छात्रों को DigiLocker के जरिए उनकी डिजिटल रूप से वेरिफाइड मार्कशीट भी उपलब्ध हो जाएगी। यह मार्कशीट पूरी तरह सुरक्षित और आधिकारिक रिकॉर्ड मानी जाती है, जिसे छात्र एडमिशन और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे छात्रों को तुरंत स्कूल से फिजिकल कॉपी लेने की जरूरत नहीं पड़ती और वे कहीं से भी अपने अकादमिक दस्तावेज आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates : रिजल्ट डे पर हेल्पलाइन रहेगी एक्टिव, छात्रों को मिलेगी तुरंत मदद

UP Board 10th Result 2026 Live Updates : यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने के दिन छात्रों की सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन और ईमेल सपोर्ट की व्यवस्था की है। अगर किसी छात्र को लॉगिन करने में दिक्कत होती है या तकनीकी समस्या आती है, तो वह इन माध्यमों के जरिए तुरंत मदद ले सकता है। यह व्यवस्था खास तौर पर इसलिए की गई है ताकि रिजल्ट के समय किसी भी छात्र को परेशानी का सामना न करना पड़े और वे आसानी से अपना परिणाम देख सकें।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates : ग्रेस मार्क्स से मिल सकती है राहत, बॉर्डरलाइन छात्रों को फायदा

UP Board 10th Result 2026 Live Updates : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 में ऐसे छात्रों को राहत मिल सकती है जो पासिंग मार्क्स से थोड़ा सा पीछे रह जाते हैं। बोर्ड की मूल्यांकन गाइडलाइंस के अनुसार कुछ मामलों में ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं, जिससे बॉर्डरलाइन पर खड़े छात्रों को पास होने का मौका मिल जाता है। हालांकि यह सुविधा पूरी तरह नियमों और स्थिति पर निर्भर करती है, इसलिए इसे निश्चित नहीं माना जा सकता, लेकिन जरूरत पड़ने पर यह कई छात्रों के लिए राहत का कारण बनती है।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates : इंटरनेट न हो तो SMS से देखें रिजल्ट

UP Board 10th Result 2026 Live Updates : यूपी बोर्ड ने इस बार कम इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों के छात्रों के लिए SMS सुविधा भी उपलब्ध कराई है। जिन छात्रों के पास स्थिर इंटरनेट नहीं है, वे “UP10” के साथ अपना रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेज सकते हैं, जिसके बाद उनका रिजल्ट सीधे SMS के जरिए मिल जाएगा। इस व्यवस्था से खासकर ग्रामीण इलाकों के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि वे बिना इंटरनेट के भी आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे।

Share

UP Board 10th Result 2026 Live Updates : डिजिटल मार्कशीट तुरंत, ओरिजिनल कुछ दिन बाद देगा स्कूल

UP Board 10th Result 2026 Live Updates : यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही छात्रों को उनकी डिजिटल मार्कशीट तुरंत ऑनलाइन मिल जाएगी, जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यह अस्थायी होती है, जबकि ओरिजिनल हार्ड कॉपी कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूलों के जरिए वितरित की जाएगी। यही फाइनल मार्कशीट आगे एडमिशन और दस्तावेज वेरिफिकेशन जैसे जरूरी कामों में काम आती है, इसलिए छात्रों को स्कूल से मिलने वाली ओरिजिनल कॉपी जरूर संभालकर रखनी चाहिए।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तर प्रदेशUP Board 10th Result 2026 (OUT) LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 90.42 फीसदी छात्र पास, कशिश, अंशिका स्टेट टॉपर