Hindi NewsUP NewsUP BJP state president election Why might MP MLA and MLC be needed Understand entire process
यूपी BJP प्रदेश अध्यक्ष चुनाव: एमपी, एमएलए और MLC की क्यों पड़ सकती है जरूरत? समझें पूरी प्रक्रिया

यूपी BJP प्रदेश अध्यक्ष चुनाव: एमपी, एमएलए और MLC की क्यों पड़ सकती है जरूरत? समझें पूरी प्रक्रिया

संक्षेप:

यूपी में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कल की नामांकन की जांच और नामांकन पत्र वापसी होगी। अगले दिन 14 दिसंबर को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

Dec 12, 2025 05:40 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

यूपी में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का जल्द ही ऐलान हो जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव में शामिल होने के लिए संगठन के बड़े नेता बीएल संतोष लखनऊ पहुंच चुके हैं। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कल की नामांकन की जांच और नामांकन पत्र वापसी होगी। अगले दिन 14 दिसंबर को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी ने इस प्रोसेस के लिए यूनियन मिनिस्टर पीयूष गोयल और BJP के नेशनल जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े को इलेक्शन ऑफिसर अपॉइंट किया है। अगर एक से ज्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन किया तो इस स्थिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को चुनने को लेकर दूसरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वोटिंग की क्यों पड़ेगी जरूरत?

यूपी में अभी भूपेंद्र चौधरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। अब नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना है। अभी यूनियन मिनिस्टर पंकज चौधरी, बी.एल. वर्मा, राम शंकर कठेरिया और धर्मपाल सिंह यूपी बीजेपी प्रेसिडेंट पद की रेस में चल रहे हैं। इनमें से कोई एक व्यक्ति को यूपी में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसको लेकर कल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फिलहाल वोटिंग की उम्मीद कम ही लगी रही है। अगर एक से ज्यादा उम्मीदवारों के नामांकन आते हैं तो वोटिंग की स्थिति बनेगी। वोटिंग में यूपी के पांच सांसद महेश शर्मा, सत्यपाल सिंह बघेल, देवेंद्र सिंह भोला, कमलेश पासवान, विनोद कुमार बिंद के अलावा आठ एमएलसी, 28 विधायक और 425 डिस्ट्रिक्ट और रीजनल प्रेसिडेंट को वोटिंग के लिए बुलाया जाएगा। बतादें कि ट्रेडिशनली, BJP स्टेट प्रेसिडेंट को बिना किसी विरोध के चुना जाता है और चुनाव की ज़रूरत बहुत कम पड़ती है। इसके बावजूद, पार्टी ने चुनाव के लिए एलिजिबल वोटर्स की लिस्ट जारी कर दी है।

यूपी में भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया की घोषणा

यूपी भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया अब आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। 16 दिसंबर खरमास से पहले भाजपा अपना प्रदेश अध्यक्ष चुन लेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि 13 दिसम्बर को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया दोपहर एक बजे से दो बजे तक भाजपा के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित होगी। केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की मौजूदगी में नामांकन पत्र लिए जाएंगे। वहीं, केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल 14 दिसम्बर को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराएंगे। उसी दिन प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। भाजपा के भीतर लंबे समय से चल रही अध्यक्ष चयन प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है, और पार्टी नेतृत्व 2027 विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए नए अध्यक्ष के नाम को अंतिम रूप देने जा रहा है।

ये भी पढ़ें:LIVE: यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए नामांकन कल, BL संतोष लखनऊ पहुंचे, ये नाम रेस में
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |