यूपी से राज्यसभा की बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका रावत पिस्टल की शौकीन, 6.66 करोड़ की संपत्ति भी
यूपी से राज्यसभा की बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका सिंह रावत पिस्टल की शौकीन है। उनके पास लाइसेंसी पिस्टल है। इसके अलावा उनके पास आधा किलो सोना, पांच लाख का हीरा और दो किलो चांदी भी है। उनकी कुल चल-अचल संपत्ति लगभग 6.66 करोड़ रुपये की है।

यूपी से भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी प्रियंका सिंह रावत पिस्टल की शौकीन हेंं। उनके पास लाइसेंसी पिस्टल और फोर्ड फिएस्टा कार के अलावा आधा किलो सोना, पांच लाख का हीरा और दो किलो चांदी भी है। उनकी कुल चल-अचल संपत्ति लगभग 6.66 करोड़ रुपये की है। इनमें चल संपत्ति की कीमत 86.53 लाख रुपये व अचल संपत्ति की कीमत 5.80 करोड़ रुपये है। प्रियंका के पति रघुनाथ की कुल चल-अचल संपत्ति लगभग 2.60 करोड़ रुपये की है, जिसमें अचल संपत्ति करीब 2.51 करोड़ रुपये की है।
गाड़ी - फोर्ड फिएस्टा कार - 7.5 लाख रुपये
सोना - आधा किलो सोना -62.04 लाख रुपये, पति के पास 25 ग्राम सोना-3.87 लाख रुपये
चांदी - दो किलो चांदी - 5.32 लाख रुपये
हीरा - कीमत पांच लाख रुपये, पति के पास एक लाख रुपये
असलहा - कोल्ट पिस्टल - 50 हजार रुपये, पति के पास पिस्टल इंडिया मेड 62,500 रुपये
नकद रकम - 1.25 लाख रुपये, पति के पास 40 हजार रुपये
बैंक में जमा नकदी - दिल्ली व लखनऊ के दो बैंक खातों में कुल जमा - 74,682 रुपये, पति के खाते में 1.39 लाख रुपये
वित्तीय वर्ष 2026-27 में आयकर रिटर्न - 4,46,800 रुपये - पति का 30,22,860 रुपये
बैंक लोन व ऋण - एक करोड़ रुपये - पति का 37 लाख रुपये
मकान - दंपती के नाम साझा मकान (1210 स्क्वायर फीट) लखनऊ के गोमतीनगर में।
-प्रियंका के नाम बाराबंकी में मकान (17,000स्क्वायर फीट)। पति के नाम मकान (1210 स्क्वायर फीट) लखनऊ के गोमतीनगर में।
प्रियंका ने 2014 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर राजनीतिक पहचान
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह रावत ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बाराबंकी सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर राजनीतिक पहचान बनाई थी। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सांसद पीएल पुनिया को 2,11,878 मतों के बड़े अंतर से हराया था। यह बाराबंकी लोकसभा सीट पर अब तक की सबसे बड़ी जीत में दर्ज है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रियंका सिंह रावत को कुल 4,54,214 वोट मिले थे। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पीएल पुनिया को 2,42,336 मत प्राप्त हुए। दोनों के बीच वोटों का अंतर 2,11,878 रहा। भाजपा प्रत्याशी की इस बड़ी जीत ने जिले की राजनीति में नया रिकॉर्ड कायम किया था। पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ते हुए प्रियंका सिंह रावत ने मजबूत जनाधार के साथ संसद तक पहुंच बनाई थी। हालांकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाज
पा ने बाराबंकी सीट से प्रियंका सिंह रावत का टिकट काटकर उपेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी बनाया। पार्टी के इस फैसले के बाद चुनावी मुकाबले में प्रत्याशी जरूर बदला, लेकिन भाजपा ने सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। वर्ष 2019 में उपेंद्र सिंह रावत ने सपा प्रत्याशी रामसागर रावत को करीब 1.10 लाख मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। हालांकि 2014 के मुकाबले भाजपा की जीत का अंतर काफी कम हो गया था। इसके बावजूद लगातार दूसरी बार बाराबंकी सीट भाजपा के खाते में गई। अब राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया गया तो बाराबंकी में उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

