पीडीए के नाम पर राजनीतिक धोखे का पैकेज बेच रहे अखिलेश, यूपी BJP अध्यक्ष का सपा पर तीखा हमला

Dinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सपा के शासनकाल को जनता गुंडाराज, छेड़खानी, दंगों, माफियावाद और अपराध के खुले संरक्षण के रूप में याद करती है, वह आज 1090 और महिला सम्मान की बात कर रही है।

पीडीए के नाम पर राजनीतिक धोखे का पैकेज बेच रहे अखिलेश, यूपी BJP अध्यक्ष का सपा पर तीखा हमला

UP News: यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव का पूरा भाषण झूठ, भ्रम, हताशा और समाज को बांटने की राजनीति का दस्तावेज़ था। जनता ने 2017 में सपा की कुशासन, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति को नकार दिया था। 2027 में भी प्रदेश की जनता भाजपा सलेक्ट करने और सपा को रिजेक्ट करने को तैयार बैठी है। पंकज चौधरी ने कहा कि पीडीए के नाम पर अखिलेश यादव सामाजिक न्याय नहीं, बल्कि राजनीतिक धोखे का नया पैकेज बेच रहे हैं। जो पार्टी वर्षों तक सत्ता में रहकर गरीब, पिछड़े, दलित, किसान और नौजवान को केवल वोट बैंक समझती रही, वह आज खुद को पीड़ितों की सबसे बड़ी हितैषी बताने का नाटक कर रही है।

उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट पर सपा श्रेय लेने की कोशिश कर रही है, जबकि प्रदेश की जनता सच्चाई जानती है। यदि सपा इतनी ही विकासवादी होती तो उसके शासनकाल में उत्तर प्रदेश निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून-व्यवस्था में पिछड़ा क्यों रहा? जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दृढ़ संकल्प का परिणाम है। सपा के लोग केवल फाइलों में सपने दिखाते थे, भाजपा सरकार जमीन पर परियोजनाएं उतारती है।

Voice of UP

भाजपा शासन में आत्मविश्वास के साथ बढ़ रही बेटी

पंकज चौधरी ने कहा कि जिस पार्टी के शासनकाल को जनता गुंडाराज, छेड़खानी, दंगों, माफियावाद और अपराध के खुले संरक्षण के रूप में याद करती है, वह आज 1090 और महिला सम्मान की बात कर रही है। भाजपा सरकार ने मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन, फास्ट ट्रैक न्याय, पुलिस भर्ती और सख्त कानून-व्यवस्था के जरिए महिलाओं को सुरक्षित वातावरण दिया है। सपा के शासन में बेटी घर से निकलने से डरती थी, भाजपा के शासन में बेटी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार और पेपर लीक पर अखिलेश यादव का बयान भी पूरी तरह पाखंड है। सपा सरकार के दौरान भर्ती प्रक्रिया भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का प्रतीक थीं। भाजपा सरकार ने पूरी पारदर्शिता के जरिए लाखों रोजगार और स्वरोजगार के अवसर तैयार किए हैं।

संविधान बदलने का झूठा भय दिखाती है सपा

पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा ही वह दल है, जिसने बाबा साहब के विचारों को सम्मानपूर्वक जन-जन तक पहुंचाया। उनके पंचतीर्थ विकसित किए और वंचित समाज को अधिकार, सम्मान और अवसर देने का काम किया। संविधान बदलने का झूठा भय दिखाना सपा की पुरानी राजनीति है। भाजपा संविधान की मर्यादा, लोकतंत्र की गरिमा और सामाजिक समरसता की सबसे मजबूत पक्षधर है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव समाज को 5 फीसदी और 95 फीसदी में बांटकर राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। सपा का एजेंडा समाज को तोड़ना है, भाजपा का संकल्प समाज को जोड़ना है। उन्होंने अखिलेश यादव के 'एटीएम', 'जुमला' और 'झूठ' जैसे बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि जिनके शासनकाल में भ्रष्टाचार, भूमि घोटाले, भर्ती घोटाले, गुंडागर्दी और संरक्षणवाद का एटीएम 24 घंटे चलता था, उन्हें नैतिकता पर भाषण देने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।