Hindi NewsUP NewsUP BJP President Election CM Yogi Adityanath meets RSS functionaries
यूपी बीजेपी अध्यक्ष का नाम दिल्ली से फाइनल! सहमति बनाने को लखनऊ में योगी-RSS की बैठक

यूपी बीजेपी अध्यक्ष का नाम दिल्ली से फाइनल! सहमति बनाने को लखनऊ में योगी-RSS की बैठक

संक्षेप:

BJP UP President: खबर है कि मीटिंग में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मौजूदा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महासचिव धर्मपाल सिंह भी शामिल रहे। हालांकि, अब तक साफ नहीं हो सका है कि योगी और संघ की मीटिंग में नाम पर सहमति जताई गई या नहीं।

Dec 02, 2025 12:44 pm ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP BJP President: भारतीय जनता पार्टी अपने उत्तर प्रदेश प्रमुख के नाम का ऐलान जल्द कर सकती है। खबर है कि पार्टी नेतृत्व ने उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगा दी है। साथ ही अंतिम सहमति के लिए नाम RSS यानी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पेश किया गया है। हालांकि, इसे लेकर भाजपा ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। संभावनाएं जताई जा रही हैं इस महीने बड़ा ऐलान हो सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ में कई बड़ी बैठकें हुई हैं, जिसमें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से चुने हुए नाम पर चर्चा की गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पहले सह सरकार्यवाह अरुण कुमार और भाजपा महासचिव बीएल संतोष ने संघ के पदाधिकारियों के साथ एक होटल में बैठक की थी। बाद में सीएम आवास में एक और बड़ी बैठक हुई, जहां सीएम आदित्यनाथ, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और भाजपा के अन्य शीर्ष नेता को केंद्रीय नेतृत्व के फैसले के बारे में जानकारी दी गई।

रिपोर्ट के अनुसार, मीटिंग में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मौजूदा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महासचिव धर्मपाल सिंह भी शामिल रहे। हालांकि, अब तक साफ नहीं हो सका है कि योगी और संघ की मुलाकात में नाम पर अंतिम सहमति जताई गई या नहीं।

किसे मिल सकती है कमान

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने किस नेता को चुना है, इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। रिपोर्ट में भाजपा सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि हाल ही में दिल्ली में हुई मीटिंग में 9 उम्मीदवारों के नाम पर विचार किया गया था। इनमें 3 ब्राह्मण, 3 अन्य पिछड़ा वर्ग और 3 दलित समुदायों से थे।

इन नेताओं के नाम की अटकलें

संभावनाएं जताई जा रही हैं कि भाजपा इस महीने यूपी अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। अटकलें हैं कि रेस में ब्राह्मण चेहरा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, हरीश द्विवेदी, ओबीसी नेता और योगी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, दलित नेता रामशंकर कठेरिया, विद्या सोनकर का नाम है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |