
दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग जहर खाकर दी जान, 6 महीने से चल रहा था लव अफेयर
यूपी के बिजनौर में किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में एक प्रेमी युगल ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना से गांव में मातम पसर गया।
यूपी के बिजनौर में किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में एक प्रेमी युगल ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना से गांव में मातम पसर गया। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम किए भेज दिए है।

थाना किरतपुर के गांव हुसैनपुर में सोमवार को ललित (19) पुत्र जोगराज सिंह और उसके रिश्ते की भाभी आरती (35) पत्नी जगमोहन ने संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों गांव के पास जंगल में बेहोश पड़े मिले। जानकारी होने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि आरती दो बच्चों नौ वर्षीय बेटी और सात वर्षीय बेटा की मां है। गांव में चर्चा है कि आरती और ललित के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध चल रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार 10 अक्टूबर को दोनों प्रेमी युगल घर से फरार हो गए थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को बरामद किया था। उस समय आरती ने परिजनों के समझने पर अपने पति के साथ रहने की इच्छा जताई थी और घर लौट आई थी। मगर दीपावली के दिन दोनों ने साथ मरने का फैसला लिया।
थाना किरतपुर प्रभारी निरीक्षक पुष्पा देवी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दोनों ने कौन-सा जहरीला पदार्थ खाया था।
गांव में पसरा है मातम
गांव में इस घटना के बाद से माहौल गमगीन है। ललित के घरवाले बेटे की मौत से बेहाल हैं, वहीं आरती के मायके और ससुराल दोनों जगह मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन सामाजिक बंधनों और परिवार के दबाव के चलते साथ नहीं रह सके।





