Hindi NewsUP NewsUP Bijnor Cracker factory Blast Fire accident twice in 6 months time period
यूपी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद उड़ी टीन, भयंकर आग से मचा हड़कंप

यूपी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद उड़ी टीन, भयंकर आग से मचा हड़कंप

संक्षेप:

यूपी के बिजनौर में एक पटाखा फैक्ट्री में आग के बाद विस्फोट होने लगा। इससे फैक्ट्री की टीन भी उड़ गई। पटाखों में विस्फोट के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक बार पहले भी इसी तरह की आग लग चुकी है।

Dec 11, 2025 12:00 pm ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

यूपी के बिजनौर में एक पटाखा फैक्ट्री में आग के बाद विस्फोट होने लगा। इससे फैक्ट्री की टीन भी उड़ गई। पटाखों में विस्फोट के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक बार पहले भी इसी तरह की आग लग चुकी है। बताया जा रहा है कि नहटौर थानाक्षेत्र के गांव आकू स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। जिससे हड़कंप मच गया, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस और प्रशासनिक टीम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामले में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे आकु के पास स्थित नहर किनारे बनी पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। जिसकी दहल काफी दूर तक सुनाई दी। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद आसमान में धुंआ ही धुंआ नजर आने लगा। किसी अनहोनी घटना की आशंका को लेकर आसपास के लोग मौके की तरफ भारी संख्या में लोग दौड़ पड़े। विस्फोट होने के कारण टीन की चादर भी उड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें:गन्ने के खेत में रंगरेलियां मना रहा पति पकड़ा,पत्नी ने प्रेमिका को चप्पल से पीटा

मौके पर फायरबिग्रेड की टीम से पहले ही लोगों ने पानी द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन पूरी सफलता नहीं मिल सकी। करीब 9 के बाद भी पटाखों में विस्फोटक होता रहा। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को पूरी तरह से शांत किया। बताया जाता है कि विगत 6 माह के भीतर इस फैक्ट्री में यह दूसरी बार आग लगने से विस्फोट हुआ है। समाचार दिए जाने तक किसी के झुलसने अथवा जनहानि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |