यूपी: डिजिटल प्लेटफार्म से बड़ी साजिश का भंडाफोड़, पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े 4 संदिग्ध गिरफ्तार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अभियुक्तों के सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में होने तथा संवेदनशील स्थलों की रेकी, युवाओं को जोड़ने की साजिश में शामिल होने के तथ्य सामने आए हैं। ADG कानून व्यवस्था ने बताया कि थाना, एटीएस लखनऊ में  केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

डिजिटल प्लेटफार्म से बड़ी साजिश का भंडाफोड़, पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े 4 संदिग्ध गिरफ्तार

UP News : उत्तर प्रदेश में डिजिटल प्लेटफार्म से चल रही बड़ी देशविरोधी साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। यूपी एटीएस और यूपी एसटीएफ को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल को ध्वस्त करने में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दोनों द्वारा संयुक्त रूप से जांच करने के बाद यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल से जुड़े चार अभियुक्तों महकाब निवासी सहारनपुर, गगनदीप उर्फ गुरी सिंह निवासी मुजफ्फरनगर, शाहरुख निवासी सहारनपुर तथा मुशर्रफ निवासी हरिद्वार, को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है।

शुरुआती जांच में अभियुक्तों के सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में होने तथा संवेदनशील स्थलों की रेकी, युवाओं को जोड़ने और आतंकी और विध्वंसक गतिविधियों की साजिश में शामिल होने के तथ्य सामने आए हैं। यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि थाना, एटीएस लखनऊ में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट द्वारा इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए यूपी के युवकों को स्लीपर सेल बनाने का मामला सामने आया था। पिछले महीने 23 अप्रैल को एटीएस ने तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान और समीर खान को नोएडा से गिरफ्तार किया था। एटीएस सूत्रों के मुताबिक आईएसआई के इशारे पर दोनों इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर के सीधे संपर्क में थे। इंस्टाग्राम पर प्रसारित हथियारों के प्रदर्शन के एक वीडियो की जांच के दौरान पुलिस ने बिजनौर के मैजुल, उवैद और आजाद के अलावा मरेठ के आकिब को पकड़ा तो इंस्टाग्राम के जरिए अलग-अलग स्थानों पर आतंकी घटनाएं रचे जाने का बड़ा षड़यंत्र सामने आया था। मामले में आरोपी जुल्फिकार उर्फ राका, आरिफ मलिक और सुहेल उर्फ साहिल भी पकड़े गए थे।

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और ISI नेटवर्क से जुड़े दो और संदिग्ध आतंकी बाराबंकी के दानियाल अशरफ और कुशीनगर के कृष्णा मिश्रा को भी एटीएस ने गिरफ्तार किया था। एटीएस ने दावा किया कि ये दोनों आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए ही पाकिस्तानी गैंगस्टर के संपर्क में आए थे। ये पाकिस्तान में बैठे आतंकियों द्वारा बनाए जा रहे माड्यूल का हिस्सा बन गए थे। पहले भी यूपी में आतंकी संगठनों के माड्यूल पकड़े जाते रहे हैं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsडिजिटल प्लेटफार्म से बड़ी साजिश का भंडाफोड़, पाक गैंगस्टर से जुड़े 4 गिरफ्तार