बिजली सप्लाई में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, 32673 मेगावाट की पूरी की रिकॉर्ड मांग
यूपी में भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति में नया रिकॉर्ड बना दिया है। यूपीपीसीएल के मुताबिक 32673 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली मांग पूरी करते हुए देश में सबसे अधिक बिजली आपूर्ति करने वाला राज्य बन गया है।

UP News: भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश ने बिजली आपूर्ति में नया रिकॉर्ड बना दिया है। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अनुसार, राज्य ने 24 जून को 32,673 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली मांग पूरी करते हुए देश में सबसे अधिक बिजली आपूर्ति करने वाला राज्य बनने का दावा किया है। यूपी मांग के अनुरूप बिजली आपूर्ति में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। इससे पहले एके शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए जनता और बिजली विभाग के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को शुभकामनाएं दी थी।
यूपीपीसीएल के अनुसार 19 जून से उत्तर प्रदेश लगातार डिमांड आधारित बिजली आपूर्ति में देश में पहले स्थान पर बना हुआ है। इस दौरान प्रदेश ने महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब और आंध्र प्रदेश जैसे बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक बिजली आपूर्ति का रिकॉर्ड कायम किया है। आंकड़ों के अनुसार 24 जून की रात करीब 9:51 बजे प्रदेश में 32,673 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक पीक डिमांड पूरी की गई। इससे पहले 23 जून को 32,405 मेगावाट, 21 जून को 32,348 मेगावाट, 22 जून को 31,841 मेगावाट, 20 जून को 31,549 मेगावाट तथा 19 जून को 30,968 मेगावाट बिजली आपूर्ति दर्ज की गई थी। इसके अलावा 25 जून को 31,852 मेगावाट, 26 जून को 31,839 मेगावाट तथा 27 जून को 31,949 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की गई।
लखनऊ-कानपुर समेत अन्य महानगरों में 24 घंटे बिजली का दावा
यूपीपीसीएल के अनुसार भीषण गर्मी और रिकॉर्ड स्तर की बिजली मांग के बावजूद प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित बिजली आपूर्ति में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, 32673 मेगावाट की पूरी की रिकॉर्ड डिमांड की जा रही है। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और वाराणसी जैसे महानगरों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 22 से 24 घंटे तक आपूर्ति बनाए रखी गई है।
लगातार की जा रही है मॉनिटरिंग
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी चौबीसों घंटे कार्य कर रहे हैं तथा उच्च स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि यूपीपीसीएल उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, यूपीपीसीएल के निदेशक (वितरण) ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी ने कहा कि रिकॉर्ड स्तर की बिजली आपूर्ति मजबूत विद्युत अवसंरचना, बेहतर प्रबंधन और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और बढ़ती मांग के बावजूद प्रदेश के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर से अधिक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें

