Hindi NewsUP NewsUP Basti Youth kidnapped panic spreads in the area; police intensify search operation
यूपी में युवक का अपहरण, इलाके में फैली दहशत, पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज

यूपी में युवक का अपहरण, इलाके में फैली दहशत, पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज

संक्षेप:

यूपी के बस्ती जिले में युवक का अपहरण हो गया है। अपहृत युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान तेज कर दिया है।

Jan 26, 2026 10:30 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के बस्ती में दुस्साहिक वारदात की खबर आ रही है। यहां दिनदहाड़े मारपीट कर एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहृत युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान तेज कर दिया है। युवक के अपहरण के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौर थाना क्षेत्र के सांवडीह गांव निवासी लाल बहादुर ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने अपनी तहरीर में बताया है कि सोमवार की दोपहर वाल्टरगंज क्षेत्र के रहने वाले युवक ने उनके पुत्र सतीश को बिरऊपुर चौराहे पर बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपी ने गालियां देते हुए लात-मुक्का और डंडे से पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के बाद सतीश को जबरन उठा ले गए। घटना को अंजाम देने में आरोपी के साथ लगभग 20 अज्ञात लोग भी शामिल थे। तहरीर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

घटनास्थल से लेकर आसपास के जंगलों में सर्च अभियान तेज

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस दर्ज करने बाद पुलिस ऐक्शन में आ गई है। पुलिस ने अपहृत युवक की तलाश में घटनास्थल से लेकर आसपास के जंगलों में सर्च अभियान तेज कर दिया है‌। अपहरण की खबर इलाके में फैलते ही दहशत फैल गई। इस बावत थानाध्यक्ष गौर संतोष कुमार ने बताया कि अपहत युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश में पुलिस टीम सर्च अभियान चला रही है। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश में भी पुलिस की टीम लगी हुई है।

ये भी पढ़ें:PCS अंलकार के समर्थन में उतरे ब्राह्मण-हिंदूवादी संगठन, UGC का विरोध तेज
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |