पत्नी ने वीडियो वायरल होने पर की थी आत्महत्या, पति ने पोस्ट करने वाले के पिता को मार डाला

हिन्दुस्तान संवाददाता, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी बुजुर्ग के बेटे से बदला लेने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग का बेटे के ऊपर आरोपी की पत्नी की वीडियो वायरल करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं।

Murder

यूपी में बस्ती के कलवारी क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव में बुधवार को दिनदहाड़े एक बुजुर्ग की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार आरोपित ने पत्नी की खुदकुशी की रंजिश में यह वारदात की। बुजुर्ग के बेटे ने आरोपित की पत्नी का वीडियो वायरल कर दिया था।

दिनदहाड़े बांस से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या

कलवारी थानाक्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव में बुधवार को दिनदहाड़े एक बुजुर्ग की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपित ने पत्नी की खुदकुशी की रंजिश में यह वारदात की। बुजुर्ग के बेटे ने आरोपित की पत्नी का वीडियो वायरल किया था। इसके बाद महिला को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा बुजुर्ग के बेटे पर दर्ज किया था।

कलवारी एहतमाली गांव निवासी मोहम्मद समी (65) बुधवार दोपहर में साइकिल से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के बाहर हाईवे किनारे पहुंचते ही कलवारी मुस्तहकम निवासी राजकुमार ने उस पर बांस के डंडे से हमला कर दिया। घटना के दौरान वहां पहुंची एक महिला ने बीचबचाव कर बुजुर्ग को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं रुका। वारदात के समय हाईवे पर लोगों का आवागमन जारी था। किसी राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल मोहम्मद समी को सीएचसी कलवारी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आरोपी राजकुमार और मृतक मोहम्मद समी के पुत्र अली हुसैन के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। आरोपित के पुत्र अली हुसैन पर राजकुमार की पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज है। उस मामले में वह जमानत पर बाहर है। अपर पुलिस अधीक्षक, श्यामकांत ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बेटा नहीं मिला तो कर दी पिता की हत्या

प्रारंभिक जांच में बुजुर्ग की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजकुमार अपनी पत्नी की मौत के बाद से मृतक के पुत्र अली हुसैन की तलाश कर रहा था। पुलिस के मुताबिक 25 फरवरी को राजकुमार की पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक मोहम्मद समी के पुत्र अली हुसैन पर उसका अश्लील वीडियो बनाने तथा उसका लगातार उत्पीड़न और शोषण करने का आरोप लगा था। आरोपों के आधार पर कलवारी पुलिस ने अली हुसैन के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्तमान में अली हुसैन जमानत पर बाहर है। ग्रामीणों के अनुसार, पत्नी की मौत के लिए अली हुसैन को जिम्मेदार मानते हुए राजकुमार उससे बदला लेना चाहता था और लंबे समय से उसकी तलाश कर रहा था। इसकी भनक लगने पर अली हुसैन मुंबई चला गया, जिससे आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका। बताया जाता है कि इसी बात को लेकर वह काफी आक्रोशित था। बुधवार दोपहर गांव के प्रवेश द्वार के पास राजकुमार की नजर अली हुसैन के पिता मोहम्मद समी पर पड़ी। आरोप है कि राजकुमार ने मौके पर पड़ा बांस का डंडा उठाया और मोहम्मद समी पर ताबड़तोड़ हमला करके मार डाला।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsपत्नी ने वीडियो वायरल होने पर की थी आत्महत्या, पति ने आरोपी के पिता को मार डाला